भोपाल में लटकी रीवा की लाडली।
भोपाल में फांसी पर लटकी रीवा की बेटी! ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, आईजी को सौंपा ज्ञापन
टोल मामले में शीघ्र सुनवाई हेतु सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे भाजपा नेता*
पद बस्ती के वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने आज प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचकर मनोरमा नदी की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये के बंदरबांट के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने की पहल की।
मीडिया से बातचीत में श्री पाण्डेय ने कहा कि “मनोरमा नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि यह हमारी आस्था, परंपरा और पर्यावरणीय संतुलन की प्रतीक है। ऐसे में इसके नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों की खैर नहीं होगी। हम न्यायालय के माध्यम से सच्चाई सामने लाकर दोषियों को सजा दिलाएंगे।”
उन्होंने बताया कि अपने अधिवक्ता कन्हैया लाल तिवारी के माध्यम से यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर मनोरमा की वास्तविक सफाई हो।
श्री पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने इस विषय में कई बार जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की, किंतु आज तक न तो कार्रवाई हुई और न ही जवाब मिला।
यह भी बताया कि उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी रिपोर्ट अपठनीय रूप में अपलोड की गई—जो शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रमाण है।
टोल घोटाले पर भी बोले सुदामा – “जनसहयोग से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊँगा”
भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने आगे कहा कि बस्ती जनपद में 60 किलोमीटर की मानक दूरी के विरुद्ध मात्र 40 किलोमीटर के भीतर दो टोल प्लाजा संचालित किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चौकड़ी टोल प्लाजा को हटाने हेतु दाखिल जनहित याचिका लंबे समय से हाईकोर्ट प्रयागराज में लंबित है।
उन्होंने कहा कि “जनहित की इस महत्वपूर्ण याचिका की शीघ्र सुनवाई सुनिश्चित कराने हेतु अब मैं जनसहयोग से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊँगा, ताकि जनता को टोल माफिया से राहत मिल सके।”
“जनहित और धर्महित दोनों के लिए संघर्ष जारी रहेगा”
श्री पाण्डेय ने कहा कि वे जनहित, धर्महित, और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर संघर्षरत हैं और आगे भी रहते रहेंगे।
उन्होंने दोहराया कि “मेरे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं। जब तक सांस है, तब तक समाज, पर्यावरण और न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।”
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
भोपाल में फांसी पर लटकी रीवा की बेटी! ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, आईजी को सौंपा ज्ञापन
सेवा में, माननीय प्रधान मंत्री महोदय, प्रधानमंत्री कार्यालय, साउथ ब्लॉक, रायसीना हिल्स, नई दिल्ली – 110011 विषय: सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना पर दोषी के विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र। महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं राजेश कुमार सिद्ध
सेवा में, माननीय अध्यक्ष महोदय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स भवन, कान मार्केट, नई दिल्ली – 110001
Leave a Comment: