सेवा में, माननीय प्रधान मंत्री महोदय, प्रधानमंत्री कार्यालय, साउथ ब्लॉक, रायसीना हिल्स, नई दिल्ली – 110011 विषय: सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना पर दोषी के विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र। महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं राजेश कुमार सिद्ध


सेवा में,
माननीय प्रधान मंत्री महोदय,
प्रधानमंत्री कार्यालय,
साउथ ब्लॉक, रायसीना हिल्स,
नई दिल्ली – 110011

विषय: सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना पर दोषी के विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं राजेश कुमार सिद्धार्थ, राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. भीमराव आंबेडकर संवैधानिक महासंघ, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के माध्यम से आपका ध्यान हाल ही में घटित एक गंभीर और निंदनीय घटना की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ।

हाल ही में एक व्यक्ति राकेश शर्मा द्वारा सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का अमर्यादित कृत्य किया गया है। यह न केवल न्यायपालिका और उसके माननीय पदाधिकारियों का अपमान है, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और दलित समाज के गौरव पर सीधा हमला है। इस घटना से न केवल न्यायपालिका की गरिमा आहत हुई है, बल्कि दलित समाज में गहरी नाराजगी और असुरक्षा का माहौल भी उत्पन्न हुआ है।

महोदय, इस संदर्भ में मेरी आपसे विनम्र प्रार्थना है कि —

1. दोषी राकेश शर्मा के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989, मानहानि अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।


2. इस घटना को रोकने और भविष्य में पुनरावृत्ति से बचने के लिए उचित सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


3. देश में न्यायपालिका की गरिमा और दलित समाज के सम्मान की रक्षा हेतु केंद्र सरकार सार्वजनिक रूप से स्पष्ट संदेश दे।

 

हम, डॉ. भीमराव आंबेडकर संवैधानिक महासंघ, इस घटना की गहन निंदा करते हैं और न्यायपालिका तथा दलित समाज की गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। यदि दोषी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है, तो हम पूरे देश में “दलित बचाओ – संविधान बचाओ – जज बचाओ” अभियान चलाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

आपसे निवेदन है कि इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर उचित आदेश जारी करने की कृपा करें ताकि न्यायपालिका और संविधान की मर्यादा बनी रहे।

भवदीय,
(हस्ताक्षर)
राजेश कुमार सिद्धार्थ
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
डॉ. भीमराव आंबेडकर संवैधानिक महासंघ
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
मो.9454325236
दिनांक: 07/10/2025

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।