सेवा में, माननीय अध्यक्ष महोदय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स भवन, कान मार्केट, नई दिल्ली – 110001


सेवा में,
माननीय अध्यक्ष महोदय,
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,
मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स भवन,
कान मार्केट, नई दिल्ली – 110001

विषय: सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना पर मानवाधिकार उल्लंघन और दलित सम्मान हनन के विरुद्ध कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं राजेश कुमार सिद्धार्थ, राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. भीमराव आंबेडकर संवैधानिक महासंघ, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के माध्यम से आपका ध्यान हाल ही में घटित एक गंभीर और निंदनीय घटना की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ।

हाल ही में एक व्यक्ति राकेश शर्मा द्वारा सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना हुई है। यह कृत्य न केवल न्यायपालिका की गरिमा का अपमान है, बल्कि दलित समाज की गरिमा और संवैधानिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। इस घटना से दलित समाज में असुरक्षा और आक्रोश उत्पन्न हुआ है।

माननीय अध्यक्ष महोदय, यह घटना न केवल संविधान के मूल अधिकारों के उल्लंघन का मामला है, बल्कि देश के लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न चिन्ह लगाती है। अतः आयोग से अनुरोध है कि वह इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे।

अतः मेरी प्रार्थना है कि —

1. इस कृत्य के दोषी राकेश शर्मा के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 एवं मानवाधिकार उल्लंघन की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।


2. इस घटना में दलित समाज के भावनात्मक और संवैधानिक अधिकारों के हनन पर आयोग विशेष जांच सुनिश्चित करे।


3. केंद्र एवं राज्य सरकारों को इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जाएं।

 

हम, डॉ. भीमराव आंबेडकर संवैधानिक महासंघ, इस घटना की गहन निंदा करते हैं और संविधान, न्यायपालिका एवं दलित समाज की गरिमा की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यदि दोषी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो हम पूरे देश में “दलित बचाओ – संविधान बचाओ – जज बचाओ” अभियान चलाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर उचित निर्देश जारी करने की कृपा करें।

भवदीय,
(हस्ताक्षर)
राजेश कुमार सिद्धार्थ
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
डॉ. भीमराव आंबेडकर संवैधानिक महासंघ
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
मो.: 9454325236
दिनांक: 07/10/2025

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।