सेवा में,
माननीय राष्ट्रपति महोदय,
राष्ट्रपति भवन,
नई दिल्ली – 110004
विषय: सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना पर तत्काल कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं राजेश कुमार सिद्धार्थ, राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. भीमराव आंबेडकर संवैधानिक महासंघ, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के माध्यम से आपका ध्यान एक गंभीर और निंदनीय घटना की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ।
हाल ही में एक व्यक्ति राकेश शर्मा द्वारा सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना घटित हुई है। यह कृत्य न केवल सर्वोच्च न्यायपालिका के सम्मान पर आघात है, बल्कि दलित समाज के गौरव और संविधान के प्रति आस्था को भी चोट पहुँचाता है।
माननीय राष्ट्रपति महोदय, आप देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान हैं और न्यायपालिका के रक्षक भी हैं। अतः इस प्रकार की अमर्यादित घटनाओं के विरुद्ध आपका हस्तक्षेप संविधान की रक्षा एवं न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखने के लिए अनिवार्य है।
अतः मेरा आपसे विनम्र प्रार्थना है कि —
1. इस जघन्य कृत्य के दोषी राकेश शर्मा के विरुद्ध तुरंत अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 तथा मानहानि के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
2. इस मामले में केन्द्र एवं राज्य सरकारों को निर्देशित किया जाए कि वे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित सुरक्षा और कार्रवाई सुनिश्चित करें।
3. दलित समाज के सम्मान एवं संविधान की मर्यादा की रक्षा के लिए एक ठोस सार्वजनिक संदेश देने हेतु इस घटना पर राष्ट्रपति कार्यालय से स्पष्ट संज्ञान लिया जाए।
हम, डॉ. भीमराव आंबेडकर संवैधानिक महासंघ, इस घटना की गहन निंदा करते हैं और संविधान व न्यायपालिका की गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। यदि दोषी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो हम पूरे देश में “दलित बचाओ – संविधान बचाओ – जज बचाओ” अभियान चलाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
आपसे अनुरोध है कि आप इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर उचित आदेश जारी करें ताकि न्यायपालिका की गरिमा और दलित समाज की भावना की रक्षा हो सके।
भवदीय,
(हस्ताक्षर)
राजेश कुमार सिद्धार्थ
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
डॉ. भीमराव आंबेडकर संवैधानिक महासंघ
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
मो.:9454325236
दिनांक: 07/10/2025
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: