बंथरा में Amazon बस बीच सड़क पर फँसी, कई किलोमीटर तक जाम
क्रेन से हटाकर पुलिस ने यातायात बहाल किया
ट्रेलर की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक फरार, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंहकुचवा में शनिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में एक महिला और उसकी डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल ढोने वाले एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
नीतिका की पहचान मीरा देवी 35 वर्ष, पत्नी विनोद हरिजन, निवासी ग्राम बसौटा, थाना मड़िहान, मिर्जापुर के रूप में हुई है। वह अपने जीजा के साथ बच्ची को दवा दिलाने मिर्जापुर आ रही थी। मुंहकुचवा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मृतका की डेढ़ वर्षीय भतीजी निधि भारती पुत्री रोहित की भी मौत हो गई। रोहित मजदूरी करता है और वह मृतिका मीरा देवी का देवर है। मृतका के पति ने बताया कि मृतका मेरी पत्नी थी। हमारे साथ ही रहती थी। मैं उसके साथ ही दवा लेने जा रहा था। मृतिका मीरा देवी के दो बेटे हैं-बड़ा बेटा शुभम जो कक्षा आठ में पड़ता है और छोटा बेटा सत्यम जो कक्षा 7 में पढ़ाई करता है मृतिका का नहर भगेसर गांव में है, जहां उसके पिता मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं।
*इलाज के दौरान बच्ची की मौत*
हादसे में ट्रेलर का पहिया मीरा देवी के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
*चालक फरार पुलिस की कार्रवाई*
दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी।
*सड़क जाम और परिजनों का रोष*
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मिर्जापुर सोनभद्र मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझाने पर जाम खुलवाया गया।
*परिवार पर टूटा दुख का पहाड़*
मृतका के पति विनोद हरिजन ट्रक चालक हैं और घटना के समय शहर से बाहर थे मीरा देवी अपने पीछे 12 और 15 वर्षी दो बेटों को छोड़ गई है।
*SSP का बयान*
एसएसपी नीतिश सिंह ने बताया कि थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बडौधा कचार (मुंहकुचवा)के अंतर्गत एक सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची की भी मृत्यु हो गई, सूचना मिलते ही थाना शहर, थाना देहात और थाना कटरा के प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतिका और उनके परिजनों को अस्पताल भेजा गया। परिजनों से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
क्रेन से हटाकर पुलिस ने यातायात बहाल किया
राजकुमार वर्मा
**गांजा के पौधे सहित आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment: