क्रेन से हटाकर पुलिस ने यातायात बहाल किया


 

बंथरा में Amazon बस बीच सड़क पर फँसी, कई किलोमीटर तक जाम

क्रेन से हटाकर पुलिस ने यातायात बहाल किया

बंथरा। शनिवार को बंथरा क्षेत्र में कटिबगिया से लखनऊ की ओर जा रही Amazon कंपनी की बस (नंबर HR55 AJ 7887) तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क पर फँस गई। जानकारी के मुताबिक बस में अचानक आई तकनीकी समस्या के चलते ड्राइवर ने वाहन को मोड़कर वापस ले जाने की कोशिश की, तभी बस के पहिये बीच सड़क पर जाम हो गए। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम कई किलोमीटर तक पहुँच गया। सूचना पर बंथरा थाने के दरोगा ब्रजभान और दरोगा हरिश्चंद्र दो कॉन्स्टेबलों के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने पहले स्थानीय स्तर पर बस हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन बुलवाई गई और काफी मशक्कत के बाद बस को सड़क से हटाया गया।बस हटते ही जाम में फँसे वाहनों को निकालकर यातायात बहाल कर दिया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।