**गांजा के पौधे सहित आरोपी गिरफ्तार


*जयसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही* 

 *गांजा के पौधे सहित आरोपी गिरफ्तार*

जिला ब्यूरो चीफ  शहडोल 

विजय कुमार विश्वकर्मा

 

दिनांक 26.09.2025 को थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत पता तलाश, अवैध मादक पदार्थ, अवैध खनिज उत्खनन एवं जुआ–सट्टा की रोकथाम हेतु कस्बा देहात क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इस दौरान ग्राम मसिरा, बनचाचर तिराहा के पास विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डोंगरीटोला, बनचाचर निवासी विष्णु कुशवाहा पिता स्व. धून्धा कुशवाहा उम्र 62 वर्ष अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की खेती कर रहा है।

सूचना को गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा संदेही के घर पर दबिश दी गई। मौके पर आरोपी विष्णु कुशवाहा को पकड़ा गया एवं उसके कब्जे से कुल 14 गांजा के पौधे (कुल वजन 30 किलोग्राम, अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,50,000/-) जप्त किए गए। आरोपी ने पूछताछ में स्वयं सेवन करने तथा विक्रय करने की बात स्वीकार की। आरोपी के विरुद्ध थाना जयसिंहनगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जप्तशुदा सामग्री पुलिस अभिरक्षा में सील कर सुरक्षित रखा गया है।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. अजय कुमार बैगा के नेतृत्व में उ.नि. जीवन सिंह तेकाम, उ.नि. मोहितलाल सोनवानी, 

प्र.आर. राजकुमार जायसवाल, विजय सिंह, 

आर. लवकेश  सिंह राठौर,

 आर. चिरंजीव चौधरी, 

उदयभान सिंह एवं महिला आर. प्यारी की सराहनीय भूमिका रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।