पीड़ित पहुंचा ड्राइवर महासंघ।
मध्यप्रदेश ड्राइवर महासंघ कार्यालय पहुंचा पीड़ित ट्रक चालक।
मालिक और चालक ने एक दूसरे पर आरोप।
मोटर मालिक ने लगाए वाहन चालक पर चोरी के आरोप ,वाहन चालक ने लगाए मोटर मालिक पर वेतन न देने के आरोप।
शहडोल। वाहन चालक अजय सिंह ग्राम सोहता,तहसील जयसिंहनगर,जिला शहडोल का निवासी है, वाहन चालक द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ,मोटर मालिक गुड्डू रस्तोगी (नमन ट्रेांसपोर्ट ) निवासी शहडोल, की गाड़ी mp 18 H 4837 जिसका मैं चालक था।
अजय सिंह के घर पारिवार में अचानक कुछ आपत्ति आ जाने के कारण कुछ रकम की जरूरत आन पड़ी, जिसकी जानकारी अपने मोटर मालिक को देते हुए कुछ रकम की मांग भी की लेकिन मोटर मालिक द्वारा डांट फटकार लगाते हुए मना कर दिया गया।
जबकि वाहन चालक वेतन भी मोटर मालिक के पास बकाया था, वाहन चालक ने अपना ही बकाया वेतन में से कुछ पैसे मांगे।
मेजबूरन वाहन चालक अजय ने सीमेंट से लदी गाड़ी mp 18 H 4837 से 100 बोरी सीमेंट उतार कर बेचा और अपने परिवार को पैसा भेजा।
26 मैई 2025 को मोटर मालिक रस्तोगी द्वारा सोहापूर थाने में साीमेंट चोरी करने की रिपोर्ट लिखाई गई।आज 27/09/2025 को सोहागपुर थाने में 5000 रुपए की जपती बना कर कोर्ट में केस फाइल किया गया। वाहन चालक के पास यह रकम देने को भी पैसा नहीं था, फिर उस समय मध्यप्रदेश ड्राइवर महासंघ के उपाध्यक्ष जितेन्द्र पाठक ने वाहन चालक को दे कर कार्यवाही को आगे बढ़ाने का आदेश दिया।
अजय सिंह ने अपना जुर्म कबूला और ये भी कहा इस परिस्थिति में मैं क्या करता,जब मालिक द्वारा मेरा वेतन देने से इंकार कर दिया जाए।
अजय सिंह ने मजबूरी में आ कर,घर की परिस्थिति को देखते हुए यह चोरी जैसा अपराध करने का कदम उठाया।
मध्यप्रदेश ड्राइवर महासंघ द्वारा वाहन चालकों की मदद करते हुए प्रशासन से मांग भी करता है कि,ऐसे मोटर मालिको पर कानून अपना शिकंजा कसे ताकि कोई ड्राइवर चोरी जैसा अपराध करने को मजबूर न हो।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मध्यप्रदेश ड्राइवर महासंघ कार्यालय पहुंचा पीड़ित ट्रक चालक।
मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत एक दिन के लिए एल० एल०बी० छात्रा को थाना प्रभारी, 12वी. छात्रा को द्वितीय अधिकारी तथा महिला पंचायत सहायक को मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया
मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ/अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट
Leave a Comment: