सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन
मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ/अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट
मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत एक दिन के लिए एल० एल०बी० छात्रा को थाना प्रभारी, 12वी. छात्रा को द्वितीय अधिकारी तथा महिला पंचायत सहायक को मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया
शासन द्वारा प्रचलित मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत आज दिनांक 27.09.2025 को एक दिन के लिए चन्द्रभगवान लॉ कालेज मिश्रित में पढ़ने वाली एल० एल०बी० की छात्रा कु० ज्योत्सना मौर्या पुत्री श्री गणेश प्रसाद मौर्या नि० ग्राम लोकनापुर थाना मिश्रित जनपद सीतापुर को थाना प्रभारी, सीनियर्स रेडियण्ट एकेडमी मिश्रित की 12वीं. की छात्रा कु० कृत्या शुक्ला पुत्री श्री विजयेन्द्र शुक्ला नि० मो० चन्दूपुर कस्बा व थाना मिश्रित जनपद सीतापुर को द्वितीय अधिकारी तथा महिला पंचायत सहायक कु० रिमझिम शर्मा पुत्री राजकुमार नि० ग्राम शिवथान थाना मिश्रित जनपद सीतापुर को मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया। थाना प्रभारी कु० ज्योत्सना मौर्या तथा द्वितीय अधिकारी कु० कृत्या शुक्ला द्वारा समाधान/थाना दिवस के दौरान आने वाले शिकायतकर्ताओ/आगन्तुकगण की समस्या सुनी गई तथा आवश्यक निर्णय लेते हुए समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया गया तथा उनके द्वारा थाना परिसर स्थित कार्यालय, सी०सी०टी०एन०एस कार्यालय, हवालात तथा मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण भी किया गया। मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी कु० रिमझिम शर्मा द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र में आने वाली महिला शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुना गया तथा उनकी समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया गया। इस दौरान राजकीय कन्या इण्टर कालेज कस्बा मिश्रित, चन्द्रभगवान लॉ कालेज नहर चौराहा कस्बा मिश्रित तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा थाना परिसर स्थित कार्यालय, सी०सी०टी०एन०एस कार्यालय, हवालात तथा मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण भी किया गया, जिनको पुलिस के द्वारा नित्य किये गये कार्यों के बारें में जानकारी दी गई तथा महिला संबधी अपराधो तथा साइबर अपराधो के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा वूमेन पावर हेल्पलाइन नं0 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं0 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नं0 1098, एंबुलेंस हेल्पलाइन नं0 108, अन्य स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नं0 102, फायर हेल्पलाइन नं0 101, महिला हेल्पलाइन नं0 181, साइबर हेल्पलाइन नं0 1930, पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन नं0 112 से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर थाना मिश्रित के प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द सिंह, अपराध निरीक्षक/मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी श्री अखिलेश कुमार यादव, मिशन शक्ति केन्द्र उ0नि0 श्री करतार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा आंट उ०नि० श्री गुड्डू राम, मिशन शक्ति केन्द्र कर्मचारी म0का0 पूजा चौहान, म0का0 पूजा यादव, म0का0 प्रियंका सिंह, मुख्य आरक्षी राजकेश्वर, का0 सुरेन्द्र सिंह तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा थानाक्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति भी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ/अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट
हादसे में तीन लोग घायल बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर
Leave a Comment: