हंसराज वर्मा


बिग ब्रेकिंग

पिछले चार दिनों से पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय रहा प्राथमिक विद्यालय नदवा आज उनके चहेते शिक्षक संतोष कुमार वर्मा के पहुंचते ही खुल गया। बच्चों ने पढ़ाई शुरू कर दी। संतोष वर्मा को बीएसए द्वारा निलंबित किए जाने के बाद उन्हें लगभग 12 किलोमीटर दूर पलिया प्राथमिक विद्यालय से अटैच किया गया था।

प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के क्रम में निलंबित शिक्षक संतोष कुमार को फिर से प्राथमिक विद्यालय नदवा भेजकर अटैच कर दिया गया है।

लेकिन अभी उनका निलंबन वापस नहीं हुआ है।

ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है की हफ्ते 10 दिन में उनका निलंबन बहाल हो जाएगा।

लेकिन अभी एक बड़े सवाल का उत्तर देना मिलना बाकी है और वह है बच्चों के चहते नदवा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा का जेल में होना और उन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होना। क्या समाधान निकलता है यह आने वाला वक्त बताएगा !

मौके पर एसडीएम बीके सिंह, पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी महमूदाबाद सीमा चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।