हादसे में तीन लोग घायल बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर


कछवां थाना क्षेत्र के रामापुर गांव के पास शुक्रवार देर रात 2 बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जबकि एक को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
हादसे में घायल छोटेलाल 65 वर्ष पुत्र जयश्री की बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाते समय मौत हो गई  अन्य दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, गोवर्धनपुर गांव निवासी नरेश कुमार 44 वर्ष अपने चाचा छोटेलाल 65 वर्ष के साथ कपसेठी में एक रिश्तेदारी से लौट रहे थे। 
दूसरी बाइक पर संदीप सरोज 30 वर्ष और रवि पटेल दुर्गा पंडाल के समान के लिए कछवां रोड जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी कछवां ले जाया गया।
वहां से नरेश ,छोटेलाल और संदीप को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जबकि रवि पटेल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे फिलहाल बीएचयू में भर्ती तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।