दो पहिया चार पहिया वाहनों की जांच थाना प्रभारी - नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई


मिर्जापुर पंडरी थाना अंतर्गत कोटवा मिर्जापुर बाईपास पर शुक्रवार देर रात पंडरी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया 
बताते चलें पंडरी थाना अध्यक्ष अजीत सिंह हेड कांस्टेबल राजेश सिंह विजय सिंह की संयुक्त टीम द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया 
वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई वही जो हेलमेट पहने चालक मिले उनकी सराहना भी किया गया वहीं दो पहिया वाहनों की डिग्गी खुलवा कर जांच पड़ताल करने के बाद छोड़ा गया।
चार पहिया वाहन चालकों के अलावा सभी बैठी सवारियों को भी सीट बेल्ट लगाने को कहा गया वहीं समस्त वाहन चालकों को यातायात के नियमों का शक्ति से पालन करने को कहा गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।