राजकुमार वर्मा


उ०प्र० राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद जनपद शाखा पीलीभीत की बैठक स्थान मरौरी के  सभागार में दोपहर 1:00 बजे से अहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता, परिषद के जिला अध्यक्ष हशमुददीन खां  द्वारा तथा संचालन श्री संजय तोमर अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल संघ पीलीभीत  (ग्राम विकास विभाग) ने किया । इस बैठक की कार्यवाही परिषद के मंत्री श्री सुधीर कुमार द्वार की गई इस बैठक में पंचायत राज विभाग के अधीन उ0 प्र0 पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री धर्मपाल सिंह सहित जिला कमेटी की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष अवनीश गंगवार तथा ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार एवं ग्राम विकास के तमाम पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इसकी बेसिक शिक्षा विभाग संघ के अटेवा संगठन ग्रुप के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व मंत्री दुर्गेश गंगवार जी शिक्षा संघ राजवीर सिंह जी की  एवं राष्ट्रीय महिला शिक्षक संघ, पीलीभीत  एवं परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता तिवारी जी भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा अनेको विभागो के संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। श्री कौशलेंद्र चौहान (रिटार्यड ADO (P), तथा  ADO (P) संघ के जिला अध्यक्ष मेहरवन सिंह राणा  भी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने सर्वप्रथम OPS/पुरानी पेंशन वहाली  करवाने पर चर्चा की गई पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मियो की अनेको समस्याएँ A.c.p वेतन वृद्धि, रुके हुए  वेतन, मृतक आश्रितों के सभी देय देयको का भुगतान, पाविारिक पेंशन; मृतम आश्रित की नियुक्ति जैसे प्रकरण जिला पंचायत राज अधिकारी, पीलीभीत के कार्यालय में लम्बित है। जिनका निराकरण नही किया जा रहा है, सफाई कर्मचारियों को जॉब चार्ट के विपरीत नगर पंचायत नगर निगम में ड्यूटी लगा दी जाती है अनावश्यक तौर पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम OPS बहाली पर प्रस्ताव रखा। इसके साथ जनपद‌ ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने बिना कारण बताओ नोटिस दिए ग्राम पंचायत अधिकारी को सस्पेंड कर दिया जाता है सस्पेंड करने से पहले  नोटिस दिया जाए उसका भी पक्ष सुना जाए।

ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष ने निलंबन हुए ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल बहाल करवाने के लिए प्रस्ताव रखा गया इसके अलावा अन्य विभागों के संगठनों द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अन्य प्रस्ताव रखें जो सदन में उपस्थित सभी पदाधिकारी या कर्मचारी ने एक मत होकर जोरदार समर्थन किया और सभी प्रस्ताव सदन में पारित किए गए

जिसमें उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला संगठन मंत्री दिनेश भारती जिला संम्प्रेक्षक माजिद अली उपाध्यक्ष अमित कश्यप हरपाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष वली मोहम्मद,  संस्कृति मंत्री हाशिम नाज, मीडिया प्रभारी वाहिद अली, राजीव कुमार परमात्मा स्वरुप, राजेश कुमार फूलचंद, हरीश कुमार शहीद नबी शाहिद गुलजार अहमद आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।