साइक्लोथन के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान 5.0 का हुआ शुभारंभ।*


ब्यूरो प्रमुख प्रशांत दीक्षित कार्यक्षेत्र उत्तर प्रदेश लखनऊ 
    ????????
*साइक्लोथन के  माध्यम से मिशन शक्ति अभियान 5.0 का हुआ शुभारंभ।*

*महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में सुरक्षा और सम्मान की गारंटी है मिशन शक्ति - डॉ.प्रियंका मौर्या*

लखनऊ, 23 सितम्बर 2025 – गोमतीनगर 
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता और अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान लगातार समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। इसी कड़ी में आज लखनऊ में मिशन शक्ति 5.0  का शुभारंभ हुआ, जिसके तहत साइक्लोथॉन इवेंट का सफल आयोजन किया गया।
इस आयोजन में वन स्टॉप सेंटर लखनऊ, चाइल्ड हेल्पलाइन  और जिला प्रोबेशन कार्यालय की टीम ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  डॉ. प्रियंका मौर्य  माननीय सदस्य उत्तर प्रदेश महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्मिलित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा – "मिशन शक्ति केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि महिलाओं और बच्चों के जीवन में सुरक्षा और सम्मान की गारंटी है। ऐसे आयोजनों से समाज में एक नई सोच और ऊर्जा का संचार होता है। वहीं महिला कल्याण अधिकारी वर्तिका शुक्ला ने बताया कि आज 30 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ हुआ है जिसके अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में लक्ष्य यूथ फाउंडेशन के प्रबंधक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश कुमार ,शिवम साहू सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।