महिला मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना निवाड़ी में एसआरएम एनसीआर कैंपस की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी
महिला मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना निवाड़ी में एसआरएम एनसीआर कैंपस की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी
जनपद मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ/अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट
मिर्जापुर, 25 सितंबर 2025।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विंध्य क्षेत्र की सांस्कृतिक गरिमा को समर्पित विंध्य महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मझवां विधानसभा क्षेत्र की विधायक मा. श्रीमती शुचिस्मिता मौर्या जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि “विंध्य महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोकसंस्कृति को जीवित रखने का कार्य करते हैं और आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं पद्मश्री सम्मानित लोकगायिका श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव, जिन्होंने पारंपरिक कजरी लोकगीतों की संगीतमय प्रस्तुति से कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सशक्त गायकी में लोक की आत्मा बोलती है, जिसे सुनकर श्रोतागण भावविभोर हो उठे। महोत्सव में अन्य क्षेत्रीय कलाकारों ने भी विभिन्न लोकनृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति देकर मंच को जीवंत किया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पारंपरिक हस्तशिल्प एवं व्यंजनों की प्रदर्शनी ने भी लोगों को आकर्षित किया। कार्यक्रम का समापन आयोजकों द्वारा सभी कलाकारों एवं अतिथियों को सम्मानित कर किया गया। विंध्य महोत्सव 2025 न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव था, बल्कि यह लोक कला, संगीत एवं परंपराओं को संरक्षित करने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम साबित हुआ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
महिला मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना निवाड़ी में एसआरएम एनसीआर कैंपस की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी
नव रात्रि दशहरा त्यौहार को शकुशल संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी रविश गुप्ता पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ शहर में पैदल गस्त किया
मिशन शक्ति फेज 5,0 के तहत थानो मे किया गाय गोष्टी* गोण्डा रिपोर्ट चिंतमणि साहू -
Leave a Comment: