प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी सुधारों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में GST बचत उत्सव की शुरुआत कर दी है। 29 सितंबर तक यह अभियान पदयात्राओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए बाजारों में चलेगा। अभियान के तहत जीएसटी स्लैब में बदलाव का आमजन के बीच प्रचार-प्रसार कार्य किया जा रहा है। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने पीलीभीत में नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधार कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने केंद्र द्वारा कुछ वस्तुओं पर जीएसटी दरें घटाए जाने को ऐतिहासिक बताया।
पीलीभीत के जेपी होटल में आयोजित नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधार – जीएसटी बचत उत्सव जागरूकता कार्यक्रम में गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कार्यक्रम में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह पहल कर सुधारों को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाते हुए व्यापार जगत को नई ऊर्जा देगी तथा राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगी। राज्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली सरकार है, जिसने उत्पादों पर करों को घटाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस फैसले को दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से त्योहारी सीजन में लोगों को राहत मिलेगी। यह सरकार किसानों, व्यापारियों और आम जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। जीएसटी दरों में कमी से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और व्यापार को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब व्यापारी व उद्योग संगठन आमजन की आवश्यकता की वस्तुएं देश में ही निर्मित करने के काम को नई दिशा दें। साथ ही स्वदेशी के संकल्प को साकार बनाने के लिए आमजन भी देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदें।
अपने संबोधन गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार समाजवादी पार्टी पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा की अखिलेश यादव को मुंगेरी लाल के सपने देखने की आदत बन गई। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसा और कहा कि अखिलेश यादव दिन में सपने देखते हैं। ऐसे सपने कभी हकीकत नहीं बनते है। आजम खान की रिहाई पर उन्होनें कहा कि यह सपा का आंतरिक मामला है। उन्होंने सवाल किया कि अखिलेश यादव कितनी बार आजम खान से मिलने गए। उन्होंने कहा कि सभी को अदालत के निर्णय का सभी को सम्मान करना होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने विचार साझा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक फैसले का हृदय से स्वागत किया तथा उनके प्रति आभार एवं अभिनंदन प्रकट किया। व्यापारियों का मानना है कि इससे त्योहारी सीजन में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
राजकुमार वर्मा
अबतक न्याय पीलीभीत
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: