मंत्रि-परिषद ने सार्वजनिक निजी भागीदारी से हैलीकॉप्टर सेवा संचालन की दी स्वीकृति
मंत्रि-परिषद ने सार्वजनिक निजी भागीदारी से हैलीकॉप्टर सेवा संचालन की दी स्वीकृति
प्रेम प्रसंग का मामला बना,बलात्कार का षड्यंत्र पत्रकार पर सच्चाई दिखाने के लिए लगाए आरोप
प्रेम प्रसंग का मामला बना,बलात्कार का षड्यंत्र पत्रकार पर सच्चाई दिखाने के लिए लगाए आरोप।
हरदोई बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम बैफरिया में घटी एक घटना ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। मामला प्रेम प्रसंग, चोरी, मारपीट से शुरू होकर अब पत्रकार पर गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है, जिससे पंचायत की राजनीति भी गरमा गई है जानकारी के अनुसार, बीते 28 जुलाई सोमवार रात करीब 11 बजे अश्विनी पुत्र विनोद, निवासी जनपद महाराजगंज, अपनी पूर्व प्रेमिका पुष्पा से मिलने उसके घर पहुंच गया पुष्पा की शादी गांव के रामजीवन से हो चुकी है। घर में अचानक आए युवक को लेकर विवाद हुआ और इस दौरान उसने पुष्पा के ससुर रामकुमार पर हमला कर दिया। आरोप है कि अश्विनी ने उन्हें दांतों से काटकर घायल कर दिया और इसी दौरान घर से जेवरात भी गायब हो गए इस पूरे मामले की वीडियो कवरेज एक स्थानीय पत्रकार ने की थी कवरेज के दौरान युवक ने खुद अपना नाम-पता प्रेमिका के संबंध को बताया था और पुष्पा के ससुर ने भी कैमरे पर बयान दिया था कि उनकी बहू के कमरे से प्रेमी पकड़ा पकड़े जाने पर युवक ने हमला किया और फिर जेवरात लेकर फरार हो गया
घटना के करीब डेढ़ माह बाद अचानक महिला ने उसी पत्रकार पर बलात्कार व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगा दिया ग्रामीणों का कहना है कि यह आरोप विपक्षियों के दबाव और लालच का नतीजा है। बताया जा रहा है कि विपक्षियों ने महिला को यह कहकर राजी किया कि पत्रकार पर मामला दर्ज होने पर शासन से मिलने वाली सहायता राशि का आधा हिस्सा उसे और आधा विपक्षियों को मिलेगा तथा विपक्षी प्रधान 4 बीघा खेत पट्टा कर देंगे ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा षड्यंत्र इसलिए रचा गया क्योंकि पत्रकार ने पंचायत के अधूरे विकास कार्यों, फर्जी पत्रकारिता, और शिक्षक पद के दुरुपयोग को उजागर किया था। यही वजह है कि पंचायत चुनाव नजदीक आते ही विपक्षियों ने पत्रकार को बदनाम करने और चुप कराने की साजिश की पत्रकार और ग्रामवासी अब पुलिस अधीक्षक हरदोई और उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक से मांग कर रहे हैं कि इस पूरे मामले की ग्राम पंचायत में निष्पक्ष जांच कराई जाए उनका कहना है कि सभी साक्ष्यों और बयानों को डिजिटाइज किया जाए ताकि कोई निर्दोष व्यक्ति झूठे आरोपों में न फंस सके ग्रामीणों का कहना है कि लोकतंत्र में सच सामने लाने वालों को संरक्षण मिलना चाहिए। अगर षड्यंत्र के तहत पत्रकार को फंसाया गया और प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। जनता को उम्मीद है कि पुलिस और प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाएंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
मंत्रि-परिषद ने सार्वजनिक निजी भागीदारी से हैलीकॉप्टर सेवा संचालन की दी स्वीकृति
जनपद मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ/अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा*
Leave a Comment: