युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा*
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा*
जनपद मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ/अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट
मिर्जापुर, 23 सितम्बर।
जनपद मिर्जापुर के विकास भवन सभागार में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग मिर्जापुर के संयुक्त तत्वावधान में 10वां आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में मिर्जापुर नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्रा, छानवे विधायक श्रीमती रिंकी कोल तथा मझवां विधायक श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में आयुर्वेद की वैज्ञानिकता, प्राचीनता और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा, “आयुर्वेद केवल इलाज की पद्धति नहीं, बल्कि संतुलित, संयमित एवं प्रकृति-केन्द्रित जीवन जीने की कला है। हमें इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।”
विधायक रिंकी कोल ने ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद को और अधिक सुलभ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, वहीं विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर ही हम रोग मुक्त और तनाव रहित समाज की ओर बढ़ सकते हैं।
कार्यक्रम में आयुष विभाग द्वारा औषधीय पौधों की प्रदर्शनी, पंचकर्म चिकित्सा, घरेलू उपचार एवं रोग-निवारण के उपायों से संबंधित जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं आयुर्वेदिक आहार के महत्व पर भी व्याख्यान दिए गए।
ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर अपने विचार रखे। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना एवं आयुर्वेद को एक जीवनशैली के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा*
रामगढ़ताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी*
सहजनवां (घघसरा) में युवक पर बर्बर हमला, ग्रामीणों में आक्रोश*
Leave a Comment: