सहजनवां (घघसरा) में युवक पर बर्बर हमला, ग्रामीणों में आक्रोश*
सहजनवां (घघसरा) में युवक पर बर्बर हमला, ग्रामीणों में आक्रोश*
रामगढ़ताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी*
*रामगढ़ताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी*
गोरखपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी मय पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0623/2025 धारा 105,115(2),190/191(2)/191(3) बीएनएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्त 1. बन्हू निषाद एवं 2. पंचम निषाद को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 19.09.2025 को अभियुक्तों ने वादी के साले को किसी विवाद के चलते लाठी-डंडों से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का ईलाज जारी रहने के दौरान दिनांक 21.09.2025 को मृत्यु हो गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर उक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. बन्हू निषाद पुत्र रामचन्द्र, निवासी कठउर, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
2. पंचम निषाद पुत्र बन्हू निषाद, निवासी कठउर, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी की टीम:
उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी आजाद नगर, थाना रामगढ़ताल
उ0नि0 कुश कुमार राय, थाना रामगढ़ताल
हेका0 ज्ञानधारी पाल, थाना रामगढ़ताल
का0 दीपक यादव, थाना रामगढ़ताल
पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
सहजनवां (घघसरा) में युवक पर बर्बर हमला, ग्रामीणों में आक्रोश*
वकीलों का प्रदर्शन, हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की तेज़
बाइक खड़ा करने को लेकर दबंगों ने युवक का सिर फोडा़
Leave a Comment: