वकीलों का प्रदर्शन, हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की तेज़
वकीलों का प्रदर्शन, हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की तेज़
सहजनवां (घघसरा) में युवक पर बर्बर हमला, ग्रामीणों में आक्रोश*
प्रेस विज्ञप्ति
*सहजनवां (घघसरा) में युवक पर बर्बर हमला, ग्रामीणों में आक्रोश*
*हम सुरक्षित कब होंगे?
*बाजार में सामान लेने गए नवयुवक को तीन लोगों ने घेरकर पीटा, गंभीर रूप से घायल*
*प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की माँग*
गोरखपुर।
*गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।* घघसरा बाजार में सामान खरीदने गए एक युवक पर अचानक तीन हमलावरों ने *( संतोष यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी घघसरा एवं जीसान पुत्र जहांगीर खान निवासी जगदीशपुर गान्ही और एक अज्ञात )* बेरहमी से हमला कर दिया। इस घटना ने न केवल पीड़ित परिवार को हिलाकर रख दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता में भय और आक्रोश भी व्याप्त है।
पीड़ित परमानंद त्रिपाठी पुत्र स्व. बृजेश त्रिपाठी अपने गाँव से बाजार सामान लेने आए थे। चश्मदीदों के अनुसार, जैसे ही वे दुकान में प्रवेश कर रहे थे, उसी समय मोटरसाइकिल से आए तीन युवक—संतोष यादव, जीसान , संतोष यादव और एक अज्ञात साथी—ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे और ईंट से परमानंद पर हमला बोल दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। रक्त से लथपथ परमानंद को तुरंत स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुँचाया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने उनकी सुरक्षा पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। “अगर खुलेआम बाजार में इस तरह की वारदात होगी तो आम आदमी कैसे सुरक्षित महसूस करेगा।स्थानीय और ग्रामीणों ने सवाल उठाया। वहीं पीड़ित के परिवारजन का कहना है कि इस हमले ने उन्हें मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से तोड़ दिया है।क्षेत्र के लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रशासन अब और ढिलाई न बरते। जनता की यह सीधी अपेक्षा है कि *चौकी इंचार्ज, स्थानीय विधायक और चेयरमैन स्वयं संज्ञान लेकर आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।* लोगों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
व्यापारियों और ग्रामीणों ने पीड़ित के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि परमानंद त्रिपाठी को न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और सम्मान का सवाल है।
ब्लॉक प्रमुख पाली
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
वकीलों का प्रदर्शन, हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की तेज़
बाइक खड़ा करने को लेकर दबंगों ने युवक का सिर फोडा़
संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान में अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश - जे. रिभा अमोद कुमार
Leave a Comment: