बाइक खड़ा करने को लेकर दबंगों ने युवक का सिर फोडा़
बाइक खड़ा करने को लेकर दबंगों ने युवक का सिर फोडा़
वकीलों का प्रदर्शन, हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की तेज़
*वकीलों का प्रदर्शन, हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की तेज़
ज़फ़र इक़बाल एडवोकेट ज़िला प्रभारी बिजनौर/ अब तक न्याय
।।अधिवक्ताओं ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, इलाहाबाद खंडपीठ बनाने की अपील।।
चांदपुर (बिजनौर)। सिविल बार एसोसिएशन चांदपुर के अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को तेज़ करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता तहसील परिसर से निकलकर मुख्य सड़क पर आ गए। और नारेबाज़ी करते हुए सरकार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापित करने की मांग की। अचानक हुए प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए वाहनों का आवागमन भी बाधित रहा। बाद में अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां के वादकारी, पैरोकार और अधिवक्ताओं को मामूली मुकदमों की सुनवाई के लिए भी इलाहाबाद हाईकोर्ट तक जाना पड़ता है। इससे समय, धन और
ऊर्जा की भारी हानी होती है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस व्यवस्था के कारण कई मुकदमों की सही से पैरवी तक नहीं हो पाती है।
चांदपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी तय करने से न सिर्फ आम जनता को
मानसिक और शारीरिक परेशानी होती है बल्कि आर्थिक बोझ भी लगातार बढ़ता है। अधिवक्ताओं ने मांग उठाई कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में से किसी एक स्थान पर हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापित की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्रीय जनता को सस्ता और त्वरित न्याय मिल सके। प्रदर्शन में सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष शमशाद अहमद, महासचिव चौधरी हरिश्वर सिंह, रियाज आलम, सुनील शर्मा और शहजाद अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। उन्होंन चेतावनी दी कि यदि मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता हड़ताल पर बैठेंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
बाइक खड़ा करने को लेकर दबंगों ने युवक का सिर फोडा़
संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान में अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश - जे. रिभा अमोद कुमार
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा*
Leave a Comment: