अब तक न्याय
जनपद पीलीभीत
*युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा*
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद
पीलीभीत महानिदेशालय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा जनपद पीलीभीत से विवेकानन्द यूथ अवार्ड प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए है। विवेकानन्द यूथ अवार्ड विकास खण्ड स्तर पर सामाजिक एवं राष्ट्रीय (खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम, नशा मुक्ति कार्यक्रम राष्ट्रीय एकीकरण) आदि कार्यक्रमों का निर्वाहन एवं प्रचार प्रसार करने वाले दलों में से उपलब्ध प्रस्तावों में से एक सर्वश्रेष्ठ युवक/महिला मंगल दल को दिया जाता है। तत्पश्चात सभी विकासखण्डों से प्राप्त प्रस्तावों में एक युवक एवं एक महिला दल को जनपद स्तर पर विवेकानन्द यूथ अवार्ड दिया जाता है।
जिला युवा कलयाण प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा सभी युवक/महिला मंगल दल पीलीभीत को सूचित किया जाता है कि इच्छुक दल अपना प्रस्ताव दिनांक 25.09.2025 तक अपने विकासखण्ड के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को ससमय उपलब्ध करा दें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: