अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का हुआ भव्य आयोजन
लव सिंह यादव / अब तक न्याय
हवा में जहर घोल रहा गंगागंज में बना दद्दू मुर्गा फार्म मानक को ताक पर रखकर संचालित हो रहा दद्दू मुर्गा फार्म
सरवनखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के सैथां ग्राम पंचायत के गंगागंज के समीप बना दद्दू मुर्गा फार्म इन दिनों ग्रामीणों के लिए आफत की घड़ी बना हुआ है क्षेत्र में लगातार बीमारी का खतरा बढ़कर कहर के तरीके टूट पड़ा है दद्दू मुर्गा फार्म नियम और शर्तें को ठुकरा कर मनमानी कर सैथा गंगागंज व आसपास के स्थानीय गांवों में हवा में जहर घोल प्रदूषण को दूषित कर रहा है सैथा गंगागंज के ग्रामीणों ने बताया कि मुर्गा फार्म में गंदगी की अंबार लगी हुई मुर्गा पोर्टी के अंबार जमा होने के कारण चारों तरफ गंदगी बदबू ही बदबू फैल रही है जिससे कि आम जनमानस में बीमारी का खतरा पनप रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं जबकि मुर्गा फार्म के संचालक दीपक औहजा से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका वहीं पर काम कर रहे कर्मचारियों को भी कोई सेफ्टी उपकरण भी नहीं दिए गए जिससे कि बदबू से बचाव कर मुर्गा फार्म की देखभाल कर मात्र 8 से 10 हजार रुपए मिलने वाले रूपए में अपना गुजारा कर सके अगर कोई भयंकर बीमारी से ग्रस्त हो गया कर्मचारी तो मिलने वाले चंद रूपए से अपना घर परिवार चलाएंगे यह फिर अपनी बीमारियों का खर्च उठाएंगे फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों से पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो कोई कुछ भी कहने से बचते हुए दिखाई देते हुए नजर आए जानकारी के अनुसार पता चला कि फैक्ट्री में 8 से 10 लोग काम कर रहे हैं कि मिथुन , अमरजीत, तेजसिंह, बृजेश व आदि जो काम करते हुए दिखाई दिया जब उनसे फैक्ट्री के अंदर जमा काफी मात्रा में मुर्गा से निकलने वाले कचड़े गोबर के विषय में सवाल जवाब किया तो कुछ भी नहीं बता सके हालांकि फैक्ट्री में लगभग 38 हजार से भी ज्यादा मुर्गी पालन कर व लगभग प्रतिदिन लगभग 30 हजार अंडे उत्पादन होने की जानकारी मिली
जबकि मुख्य नियम और शर्तें:
आवासीय क्षेत्रों से फार्म कम से कम 500 मीटर दूर होना चाहिए नदियों, झीलों, कुआं या तालाबों जैसे बड़े जल स्रोतों से कम से कम 100 मीटर दूर हो तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से 100 मीटर राज्य राजमार्ग से 50 मी और ग्रामीण सड़क से 10,15 मीटर दूर होना चाहिए व स्कूल कालेज और धार्मिक स्थलों से भी 500 मीटर दूरी होनी चाहिए व प्रदुषण और और पर्यावरण, पोल्ट्री फॉर्म को हवादार होना चाहिए ताकि गैसीय प्रदूषण काम हो सके पोल्ट्री के मल को बहता पानी या कीटनाशकों से मिलने से बचना चाहिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद से प्रमाण पत्र प्रदूषण प्रमाण पत्र लेना आवश्यक है तथा आवश्यक प्रमाण पत्र और अन्य मुक्त पशु चिकित्सा अधिकारी से भूमि के निरीक्षण के लिए एनओसी अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेना जरूरी है फार्म की जमीन समतल होनी चाहिए और पानी के ठहराव से मुक्त होनी चाहिए वहीं जिम्मेदार पशु चिकित्सा अधिकारी अंकुर से फोन पर संपर्क किया तो बताया कि आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी हालांकि देखने की बात तो यह है की इन सब नियम और शर्तें को कितना फॉलो कर काम किया जा रहा है या फिर नहीं हालांकि या जांच का विषय है की जांच कर हवा में जहर घोल रहे दादू मुर्गा फार्म हाउस पर क्या कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी जिससे कि हवा में जहर घोल रहे शुद्ध वातावरण को बचाया जा सकेगा या फिर यूं ही लोगों के सेहत से खिलवाड़ होता रहेगा और लोगों को अपनी सेहत के साथ-साथ आम जनमानस को इन समस्याओं से जूझना पड़ेगा
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
लव सिंह यादव / अब तक न्याय
आज मिशन शक्ति कार्यक्रमों से कंपोजिट विद्यालय महमूदाबाद गूंज उठा दो दिवसीय कार्यक्रम में छात्राओं की सहभागिता देखने को मिली
संत राज यादव
Leave a Comment: