घटी GST मिला उपहार: मोदी सरकार अभियान के अंतर्गत मिर्जापुर पंडरी बाजार में जन-जागरूकता अभियान
जनपद मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ/अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट
संत राज यादव
गोरखपुर मगढ़ताल थाना क्षेत्र के पथरा बड़गो गांव में सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब पड़ोसी ने बीएससी के छात्र अमन मौर्या पच्चीस वर्षिय पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अमन को दौड़ाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अमन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है।
घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी सिटी अभिनव त्यागी और सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में पता चला कि दो दिन पहले छात्र और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस पुराने विवाद को ही हमले की वजह मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
अमन के पिता पड़ोसी पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटे पर हमला पूरी तरह से सोची-समझी साजिश के तहत किया गया।
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जारी है और उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जनपद मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ/अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट
एजुकेशनल एकेडमी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
Leave a Comment: