लखनऊ। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


 

*लखनऊ काकोरी के भरोसा गांव की छात्रा वैष्णवी ने संभाली एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी*

 

लखनऊ। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 23 सितंबर 2025 को कंपोजिट विद्यालय भरोसा, काकोरी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 8 की छात्रा वैष्णवी को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। वैष्णवी ने इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को समझा तथा अपने अनुभव साझा किए।विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने वैष्णवी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा देना था। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस तरह की पहल से छात्राओं में नेतृत्व की भावना विकसित होती है और वे जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।