कानपुर स्टेशन से लापता हुई 21 वर्षीय शालिनी जायसवाल का मामला नया मोड़ ले रहा है। शालिनी 8 सितंबर को अपने माता-पिता के साथ दिल्ली इलाज के लिए जा रही थी। आनंद बिहार ट्रेन में सफर के दौरान वह कानपुर


कानपुर स्टेशन से लापता हुई 21 वर्षीय शालिनी जायसवाल का मामला नया मोड़ ले रहा है। शालिनी 8 सितंबर को अपने माता-पिता के साथ दिल्ली इलाज के लिए जा रही थी। आनंद बिहार ट्रेन में सफर के दौरान वह कानपुर स्टेशन से लापता हो गई।

इसके बाद रूखसाना शेख नाम की एक संदिग्ध फेसबुक आईडी से परिजनों को मैसेज आने लगे। आईडी धारक ने दावा किया कि उसे शालिनी के बारे में जानकारी है। परिजनों के फोन पर बात करने के आग्रह पर वह टालमटोल करती रही। उसने कहा कि वह ऑफिस में है और केवल मैसेज से ही बात कर सकती है।

बाद में इसी फेसबुक आईडी से परिजनों से पैसों की मांग की गई। जब परिजनों ने इस संबंध में और जानकारी मांगी, तो उन्हें ब्लॉक कर दिया गया। परिजनों ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस से इस फर्जी आईडी की जांच करने और कार्रवाई की मांग की है।

हाल ही में शालिनी को काशी विश्वनाथ मंदिर में देखा गया है। परिजनों ने सतना एसपी और कानपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर शालिनी की खोज के लिए से मदद की गुहार लगाई है।

अब देखना यह होगा की कानपुर पुलिस और मध्य प्रदेश सतना पुलिस इस संदिग्ध फेसबुक आईडी की जांच पड़ताल कर गुमसुदा हुई शालिनी का पता लगाने में सफल साबित होती है या नाकाम,  यह तो आने वाला समय बताएगा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।