मुंबई से दुबई के लिए रवाना होने वाली स्पाइसजेट की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान तकनीकी कारणों के चलते बाधित हो गई. दुबई के लिए रात 1.50 बजे रवाना होने वाली उड़ान अब तक रवाना नहीं हो सकी है. जिसके बाद यात्रियों ने स्पाइसजेट चोर है के नारे लगाए.


मुंबई से दुबई के लिए रवाना होने वाली स्पाइसजेट की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान तकनीकी कारणों के चलते बाधित हो गई. दुबई के लिए रात 1.50 बजे रवाना होने वाली उड़ान अब तक रवाना नहीं हो सकी है. यात्रियों को विमान में देरी की सूचना दी गई, जिससे कई यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. इस कारण यात्रियों की को जाने से रोका जा रहा है. जिसके बाद हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के विरोध में नारेबाजी की जा रही है.

 

यात्रियों से यह कहा गया कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी जिसकी वजह से फ्लाइट अभी तक उड़ान नहीं भर सकी. इसलिए उन्हें रोका जा रहा है. हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट की एक फ्लाइट के यात्रियों ने एयरलाइन के खिलाफ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया. नाराज यात्रियों का कहना है कि 12 घंटे तक हवाई अड्डे पर रोक कर रखा गया है. गुस्साए यात्रियों ने एयरलाइन पर गंभीर आरोप लगाए और जोर-जोर से नारेबाज़ी की. लोगों ने स्पाइसजेट चोर है के नारे लगाए.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।