Guru Ravidas Jayanti 2025: रविदास जयंती पर पढ़िए - Rajesh Kumar Siddharth (राजेश कुमार सिद्धार्थ)
Guru Ravidas Jayanti 2025: रविदास जयंती पर पढ़िए - Rajesh Kumar Siddharth (राजेश कुमार सिद्धार्थ)
आज गुरु रविदास जयंती के अवसर पर सभी को भेजिए संत रविदास के ये अनमोल वचन
Guru Ravidas Jayanti 2025: गुरु रविदास भक्ति आंदोलन का जाना-पहचाना नाम थे. उन्हें गुरु रविदास, संत रविदास और भगत रविदास जैसे नामों से भी जाना जाता है. आज 12 फरवरी के दिन गुरु रविदास की 648वीं जयंती मनाई जा रही है, इसी दिन गुरु रविदास का जन्म हुआ था. अपने जीवन में संत रविदास (Sant Ravidas) समानता और मानव अधिकारों की शिक्षा दिया करते थे. वे संत, कवि और दार्शनिक थे. ऐसे में आज संत रविदास की जन्मतिथि पर आप भी सभी से उनके कहे अनमोल वचन साझा कर सकते हैं और इस शुभ दिन की बधाई दे सकते हैं.
गुरु रविदास जयंती के शुभकामना संदेश
ऐसा चाहूं राज मैं जहां मिले सबन को अन्न।
छोट बड़ो सब सम बसे रविदास रहे प्रसन्न।।
मन चंगा तो कठौती में गंगा,
संत परंपरा के महान योगी,
परम ज्ञानी संत श्री रविदास जी,
आपको कोटि-कोटि नमन.
करम बंधन में बन्ध रहियो,
फल की ना तज्जियो आस,
कर्म मानुष का धर्म है,
संत भाखै रविदास।...
भला किसी का नहीं कर सकते,
तो बुरा किसी का मत करना,
फूल जो नहीं बन सकते तुम,
तो कांटा बनकर भी मत रहना.
गुरु के उपदेश कभी निष्फल नहीं जाते
उसका वचन कभी गलत नहीं होता
वह प्रकाश का सच्चा स्रोत है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Guru Ravidas Jayanti 2025: रविदास जयंती पर पढ़िए - Rajesh Kumar Siddharth (राजेश कुमार सिद्धार्थ)
कृतियों को दूर करने के लिए संत रविदास पूरी जिंदगी संघर्ष करते रहे मनुवाद से-राजेश सिद्धार्थ - Rajesh Kumar Siddharth ( राजेश कुमार सिद्धार्थ )
संविधान है तो हम है - Rajesh Kumar Siddharth ( राजेश कुमार सिद्धार्थ )
Leave a Comment: