सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में मंगलवार को अधिकारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।


देवरिया 11 फरवरी। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में मंगलवार को अधिकारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।
             इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने कहा कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन वैश्विक स्तर पर किया जाता है। इसका उद्देश्य ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि साइबर स्वच्छता आमजन और अधिकारियों को उनके कंप्यूटर उपकरण और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करती है। इससे डिजिटल जीवन को सुरक्षित और आसान बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी को सलाह दी कि ऑनलाइन भुगतान करते समय सावधानी बरतें और ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सतर्कता से ही ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सकता है।
          प्रशिक्षण कार्यशाला में उप निदेशक (आईटी) कृष्णानंद यादव ने साइबर सुरक्षा के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फिशिंग, हैकिंग, और मालवेयर जैसे खतरों से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड बनाना, दो-स्तरीय प्रमाणिकता का उपयोग करना, विश्वसनीय स्रोतों से मोबाइल ऐप डाउनलोड करना, संदिग्ध ईमेल और लिंक से बचना, और सॉफ्टवेयर व ऐप्स को नियमित रूप से अपडेट रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने "डिजिटल अरेस्ट" जैसी धोखाधड़ी के मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी। इन मामलों में झूठी गिरफ्तारी का डर दिखाकर मोटी रकम मांगी जाती है। ऐसे मामलों में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
        कार्यशाला में विभागीय ई-ऑफिस प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजीव कुमार, एडीआईओ एनआईसी ताज मोहम्मद समेत विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।