राकेश कुमार चौहान पत्रकार अब तक न्याय बहराइच


बहराइच। तहसील व ब्लॉक मिहींपुरवा  क्षेत्र के अंतर्गत थारू बाहुल्य क्षेत्र बलई गांव में नववर्ष के प्रथम सप्ताह में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत एक जनता चौपाल का आयोजन किया जाएगा चौपाल की अगुवाई सद्भावना संस्था के द्वारा की जाएगी। चौपाल में  श्रमिकों के कल्याण सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से किया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक परिसर मिहींपुरवा में चौपाल को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। सदभावना संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि संस्था लंबे समय से श्रमिकों के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को थारू बाहुल्य क्षेत्र के साथ ही जन जन तक पहुंचाया जा रहा है इसी उद्देश्य से नव वर्ष के प्रथम सप्ताह में सरकार आपके द्वारा नामक जनता चौपाल का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनपद के उच्च अधिकारी शामिल होंगे जिससे क्षेत्र के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। बैठक में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र मणि त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष हंसराम आजाद, रामजियावन बहेलिया, वालंटियर लाजवती, संजय राना, अमन टंडन सहित काफी संख्या में मीडिया कर्मी व स्वास्थ कर्मी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।