नदी से बचाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों ने जनवरी 2025 से बचाव कार्य न किए जाने पर तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी है।


 गौरव भारती

तहसील पूरनपुर जिला पीलीभीत


नदी से बचाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों ने जनवरी 2025 से बचाव कार्य न किए जाने पर तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी है।
इसी क्र्म मे बुधवार को राहुल नगर मजदूर बस्ती में भाकपा माले द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन का 83 दिन और भूख हड़ताल का 69वे दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड नगीना राम ने कहा कि आंदोलन के 83 दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन अभी तक बचाव कार्य में सक्रियता नहीं दिखा रहा है। अगर सरकार जल्दी काम शुरु नहीं करती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हम केवल आश्वाशन पर टिके नहीं रह सकते , पिछले साल चंदिया हजारा में झूठा आश्वासन देकर आन्दोलन समाप्त कराया गया था। काम भी पूरा नहीं किया इस लिए भाजपा सरकार की कथनी पर भरोसा नहीं कर सकते। काम पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा । जनवरी 2025 मे काम शुरू करने की बात बाढ़ खंड के अधिकारी द्वारा दोहराई गई काम शुरु न होने पर पूरनपुर तहसील मुख्यालय पर सामूहिक भूख हड़ताल की तैयारी करेंगे।
भूख हड़ताल में सुनीता, गीता, देबंती,सोनीता सविता आदि मुख्य रुप से बैठे रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।