एक्शन मोड़ में आया आगरा का पुलिस प्रशासन


(अर्जुन रौतेला मंडल ब्यूरो आगरा।)

आगरा पुलिस कमिश्नरी सिटी जोन द्वारा बीते कुछ दिनों से खनन माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को ही सदर पुलिस ने नौ ट्रक एवं एक कार को अवैध खनन में पकड़कर सीज किया था। वहीं गुरुवार की रात एसीपी सदर और आगरा पुलिस कमिश्नरी सिटी जोन द्वारा बीते कुछ दिनों से खनन माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को ही सदर पुलिस ने नौ ट्रक एवं एक कार को अवैध खनन में पकड़कर सीज किया था। वहीं गुरुवार की रात एसीपी सदर विनायक गोपाल भोसले के नेतृत्व में थाना सदर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन करने वाले 22 ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला ? 
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बीते कुछ दिनों से माइनिंग कर खनन के परिवहन की खबरें आ रही थीं, जिसको लेकर सिटी जोन में पुलिस निगरानी रखने के साथ साथ कड़ी कार्रवाई कर रही है। डीसीपी ने बताया कि एसीपी सदर विनायक भोसले के नेतृत्व में थाना सदर प्रभारी एवं खनन विभाग के निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात पुलिस को जानकारी मिली थी कि भारी संख्या में खनन परिवहन किया जा रहा है। खनन की सूचना पर माइनिंग डिपार्टमेंट, सदर पुलिस ने एसीपी सदर के नेतृत्व में चेकिंग शुरू की, जिसमें पुलिस ने अवैध खनन में लगे 22 ट्रकों को जब्त किया है।

जारी रहेगी कार्रवाई : डीसीपी 
डीसीपी ने बताया कि सदर पुलिस द्वारा जब्त किए गए किसी भी ट्रक चालक पर खनन परिवन की अनुमति का कोई भी सरकारी एवं गैर सरकारी दास्तावेज नहीं मिला है। कुल मिलाकर सरकारी राजस्व की खुलेआम चोरी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इन सभी ट्रकों को बुंदू कटरा पर सीज किया गया है। डीसीपी सिटी ने भविष्य में भी अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई करने की बात कही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।