लखीमपुर खीरी। आपको अवगत कराते चलें कि लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज के निकट स्थित होटल में मंगलवार की शाम लगभग 9:45 बजे एक ट्रक घुस गया। इस हादसे में दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज में भर्ती कराया गया। घटना के समय होटल में दो बच्चों समेत कुल चार लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घायल युवकों की पहचान अमन गुप्ता और होटल मालिक रजनीश के रूप में हुई है। वही ट्रक के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना उसे समय हुई जब गोला रोड से एक ट्रक गोला की ओर जा रहा था। अचानक जोर की आवाज सुनाई दी और लोग कुछ समझ पाए उससे पहले ही ट्रक हाई टेंशन बिजली के पॉल को तोड़ते हुए होटल में घुस गया। इस दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ड्राइवर को पकड़ लिया और घायल व्यक्तियों को ढूंढ कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ट्रक के नीचे से दुलारे पुर निवासी होटल मालिक रजनीश और अमन के करने की आवाजे सुनाई दी । दोनों घायल हुए व्यक्तियों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे में दो बच्चे कलुआ और मोदी बाल बाल बच गए। होटल मालिक रजनीश ने बताया कि उनका होटल चिकन और बिरयानी का है। और वह अचानक हुए हादसे को समझ नहीं पाए। उन्होंने यह भी बताया कि अगर ब्लॉक कार्यालय की दीवार नहीं होती तो ट्रक सीधे होटल के अंदर घुस जाता। पुलिस के द्वारा की गई जांच में यह पता लगा कि ट्रक के चालक ने शराब पी रखी थी। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार शराब पीने की पुष्टि 4 घंटे पहले की गई थी। ट्रक पटियाला का है जिसे यशवीर सिंह चल रहा था। हादसे के समय चालक के साथ एक और व्यक्ति था जो बांकेगंज का ही निवासी था। परंतु यह हादसे से पहले उतर चुका था। ट्रक चालक यशवीर सिंह ने बताया की ट्रक का नीचे का गला टूट गया था जिसके कारण स्टेरिंग फेल हो गई। उसने ट्रक को संभालने की कोशिश की और ब्रेक भी लगाया परंतु ट्रक में गेहूं का बीज था जिससे ट्रक रुक नहीं पाया। यह गेहूं के बीज को गोयल इंडस्ट्रीज के यहां लेकर जा रहा था। चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि यदि पीड़ित मुकदमा लिखवाना चाहेंगे तो वह लिखा जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग को हुए नुकसान के मामले की भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: