गोला अलीगंज मार्ग पर बाइक से घर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे में तीन की मौत


आपको अवगत करते चलें की लखीमपुर खीरी के गोला अलीगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना 20 नवंबर 2024 की शाम लगभग 7:56 पर हरेला फॉर्म के कलेर पैलेस के  पास हुई। जब मोटरसाइकिल सवार तीन युवक अपने घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। माता की बात अलीगंज के गांव कुरियानी के निवासी थे। उनकी पहचान सुभाष, दीपू और राजकुमार के रूप में हुई है। तीनों युवा के मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे कि अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक एक दूसरे से लगभग 20 मीटर की दूरी पर जा गिरे। हादसे में दो युवकों के पेट फटे हुए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना और एंबुलेंस को। पुलिस और एंबुलेंस  एक साथ मौके पर पहुंची और घायल युवकों को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।