करहल में युवती की हत्या: भाजपा को वोट देने के लिए रुक गई थी, कोटा चली जाती...तो बच जाती जान
करहल में युवती की हत्या: भाजपा को वोट देने के लिए रुक गई थी, कोटा चली जाती...तो बच जाती जानमैनपुरी में करहल उपचुनाव के दौरान दलित युवती की हत्या से सनसनी फैली हुई है। परिजनों का आरोप है कि बेटी भाजपा को वोट देना चाहती थी, इसी वजह से वो कोटा जाने से रुक गई। यदि कोटा चली जाती तो उसकी जान बच जातीमैनपुरी के करहल कस्बे के मोहल्ला जाटवान की रहने वाली युवती की मतदान के दिन सुबह-सुबह बोरे में लाश मिली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि बेटी को 18 नवंबर को बहन के घर कोटा जाना था, यदि वो चली जाती, तो उसकी जान बच जाती। परिजनों ने बताया कि भाजपा को वोट देने की वजह से वो रुक गई। इस बीच सपा समर्थक युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने कहा कि काश बेटी को चले जाने दिया होता, तो उसकी जान तो बच जाती। युवती की एक बहन कोटा में रह रही है। उसके बेटे का जन्मदिन था। 18 नवंबर को युवती भी भांजे के जन्मदिन में जाने के लिए उत्साहित थी, लेकिन समाज के नेता ने कहा कि मतदान भी जरूरी है। इस पर युवती ने बहन के घर जाने से मना कर दिया था और मतदान के लिए घर पर ही रुक गई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि वोट देने से पहले ही कोई उसकी सांसे ही छिन जाएंगी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: