बाड़ी,
पिछले दिनों भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में जिस तरह हिंदुओं के घरों,मंदिरों को निशाना बनाकर उनमें तोड़फोड़ की गई।साथ ही हिंदू बच्चे और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ,उसकी आग भारत के हर राज्य के कोने-कोने में दहक रही है।बांग्लादेश में हिंदुओं परिवारों के साथ हुए उत्पीड़न को लेकर देश के हर राज्य में लोग विरोध-प्रदर्शन कर सरकार से हिंदू मंदिर और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे है।
इसी क्रम में आज बाड़ी शहर में भी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को लेकर विरोधस्वरूप बाड़ी शहर आज पूरी तरह से बंद रहा।शहर के सभी व्यापारियों और दुकानदारों बंद को अपना समर्थन देते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रहे।
साथ ही आज बाड़ी शहर के महाराणा प्रताप खेल मैदान से हिंदू आक्रोश रैली का आयोजन किया गया।उक्त रैली महाराणा प्रताप खेल मैदान से प्रारंभ होकर अंबेडकर पार्क,हॉस्पिटल तिराहा,सीताराम बाजार,लुहार बाजार,सर्राफा बाजार,घंटाघर से किला गेट होते हुए बाड़ी उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने दाऊजी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।जहां विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अंजनी पाराशर,भारत विकास परिषद के डॉ.शिवदयाल मंगल,ब्राह्मण सेवा समिति बाड़ी के अध्यक्ष मुकेश विधौलिया,अग्रवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष सचिन बंसल समेत मौजूद सभी सर्वसमाज के लोगों ने बाड़ी उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा को ज्ञापन सौंपकर सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान सभी समाजों के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस दौरान पुलिस और प्रशासन के पुख्ता इंतजाम दिखे।पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: