मितौली तहसील में लेखपाल पर अवैध वसूली का आरोप, ₹10000 लेखपाल और 15 000 कानून गो को दिए, तहसीलदार को सौंपी जांच____


(रवींद्र कुमार सिंह)

लखीमपुर खीरी। आपको बताते चलें की तहसील मितौली में तैनात लेखपाल जीवनलाल का किसान से खेत की पैमाइश के नाम पर अवैध वसूली करने का वीडियो सामने आया है ।इस घटना से तहसील में हड़कंप मच गया है ।मामला तहसील मितौली जनपद लखीमपुर खीरी का है जहां मोहब्बत नगर के निवासी बृजेश कुमार ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है बृजेश कुमार ने बताया की गाटा संख्या 34 की 0.54 2 हेक्टेयर भूमि पर उनके और पड़ोसी राजकुमार के बीच विवाद था । उन्होंने इस विवाद की नपी के लिए प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें लेखपाल ने ₹35000 की मांग की थी। बृजेश कुमार काआरोप है कि उन्होंने ₹10000 लेखपाल को और ₹15000 कानून को दिए लेकिन शेष 10000 रुपए नहीं दे सके । इसके बाद लेखपाल ने पड़ोसी से मोटी रकम लेकर गलत तरीके से नपी कर दी पूरे मामले पर उप जिलाधिकारी विनीत उपाध्याय ने बताया की किस की तरफ से प्रार्थना पत्र दिया गया है चक मार्ग पर अवैध कब्जा हटाया गया है। लेकिन लेखपाल द्वारा पैसे लेने के वीडियो की जांच तहसीलदार को सौंप दी गई है। जांच पूरी होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी । इस घटना के बाद स्थानीय रोगों में आक्रोश है और वह प्रशासन से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से तहसील कार्यालय में भी माहौल गर्म है 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।