रवींद्र कुमार सिंह,


(रवींद्र कुमार सिंह, अब तक न्याय न्यूज़ लखीमपुर खीरी)

लखीमपुर में 12 गांव  टापू जैसे हालात, एकमात्र रास्ता रपटा पुल पर बढ़ा तेज रफ्तार पानी लोगों को निकालने में हो रही भारी दिक्कत__लखीमपुर खीरी के विकासखंड फूल बेहड़ में बंधे के अंदर बसे लगभग एक दर्जन गांव की स्थिति टापू जैसी हो गई है। गांव पहले से ही चारों ओर पानी से घिरे थे और अब इन गांव का एकमात्र रास्ता रपट पल के ऊपर से दो से तीन फीट तेज रफ्तार पानी बह रहा है। जिससे होकर निकालना खतरे से खाली नहीं है ।श्रीनगर के सामने रपटा पुल पर लगभग 3 फीट पानी तेज धार से चल रहा है ।कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं ।खगई पुरवा गांव टापू बन गया है ।खगई पुरवा के करीब 20 परिवार तटबंध किनारे तिरपआल डालकर रुके हैं ।मेहंदी, बहाली पुरवा, रंधावा ,बड़ागांव, भूल भुलिया, चकलुवा, लंगड़ीपुर ,खंबे ,भोला पुरवा, बसही समेत कई गांव पानी से गिरे हुए हैं। पहले पहले ही बाढ़ में श्रीनगर के सामने पल और उसके आगे रपटा पुल काटने से लोग नाव से निकल रहे हैं। उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी सिंह ने बताया की श्रीनगर के सामने रपटा पुल पर लगभग 1 फीट पानी बह रहा है ।कभी कभार थोड़ा क म ज्यादा होता रहता है अभी  पीछे से पानी छोड़े जाने की कोई सूचना नहीं है। फिर भी राजस्व की टीमे लगातार निगरानी पर लगी हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।