जिलाधिकारी महोदया अमेठी के निर्देश के क्रम में जनपद में गतिमान अमेठी प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 30/07/2024 को प्रतियोगिता के द्वितीय चरण (विकास खंड स्तर) का आयोजन किया गया


(अमेठी से राम प्रकाश यादव )

अमेठी। जिलाधिकारी महोदया अमेठी के निर्देश के क्रम में जनपद में गतिमान अमेठी प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत  दिनांक 30/07/2024 को प्रतियोगिता के द्वितीय चरण (विकास खंड स्तर) का आयोजन किया गया। प्रथम चरण का आयोजन दिनांक 20/07/2024 को न्याय पंचायत स्तर पर किया गया था, जिसमें विजेता कुल 1782 छात्र छात्राओं द्वारा विकास खंड स्तर पर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 06 विधाओं यथा गायन, नृत्य, निबंध, कला, कविता एवं भाषण में किया गया।

 

 

 प्रति विकास खंड प्रति कक्षा (6,7,8) प्रथम स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को विजेता घोषित किया गया, अर्थात प्रति विकास खंड 18 छात्र छात्राएं विजेता घोषित हुए। सभी विजेता छात्र छात्राएं अब तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उक्त कार्यक्रम हेतु जिलाधिकारी महोदया अमेठी द्वारा जनपद स्तर के अधिकारियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु नामित किया गया था। जिसके क्रम में विकास खंड अमेठी में जिला विकास अधिकारी, संग्रामपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक, भादर में जिला कार्यक्रम अधिकारी, भेटुआ में जिला पंचायत राज अधिकारी, गौरीगंज में परियोजना निदेशक डीआरडीए, शाहगढ़ में जिला कृषि अधिकारी, जामों में जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुसाफिरखाना में डीसी मनरेगा, जगदीशपुर में जिला पूर्ति अधिकारी, शुकुलबाजार में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, सिंहपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी, तिलोई जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं बहादुरपुर में सहायक श्रमायुक्त द्वारा प्रतिभाग कर प्रतिभागी बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया एवं विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।