ठेकेदार ठीक नहीं करवा रहे हैं। सप्ताह में तीन दिन बाजार लगती है शाम के समय अन्धेरा होने से दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।


सीतापुर विकास खंड खैराबाद अन्तर्गत ग्राम पंचायत दारानगर के मजरा मधवापुर में चौखटा वाली लाइटें लगभग आठ महीने पहले क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु के कोटे से मधवापुर बाजार एवं मधवापुर चौराहे पर उनकी निधि से लगवाईं गई थी तथा एक लाईट बीएसपी के एमएलसी कोटे में लगी थी।आज यह तीनों लाईटें खराब हुए तीन माह हो रहें हैं परन्तु कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार ठीक नहीं करवा रहे हैं। सप्ताह में तीन दिन बाजार लगती है शाम के समय अन्धेरा होने से दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं हाल चौराहे पर लगीं लाईट का जिसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। अन्धेरे में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं काम कर पा रहे हैं यह कैमरा थाने से भी कन्केक्ट करवाये गये थे।यह लाईटों के खराब होने से शासन प्रशासन की छवि समाज में ग़लत सन्देश दे रही है। विभागीय जिम्मेदारों को केवल खानापूर्ति तथा अपनी सुविधा शुल्क के अलावा कुछ नहीं दिखाई पड़ रहा है। ग्राम वासियों ने जिला अधिकारी सीतापुर तथा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन से अनुरोध किया है ऐसे लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई जरूर करें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।