टीबी छिपाने से नहीं, बताने से होगा इलाज : डॉ0आशुतोष


बेवर। नगर पंचायत अध्यक्ष बेवर के नेतृत्व में गुरु जी डिजिटल एक्सरे जीटी रोड ब्लॉक के निकट के सौजन्य से मंगलवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गोद लिए गये 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।
चेयरमैन सरितकान्त भाटिया ने गुरुजी डिजिटल एक्सरे सेंटर  द्वारा किए गये इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य लोग भी प्रेरित होकर जरूरतमंदों की मदद करेंगे। उन्होंने उपस्थितजनों से टीबी के लक्षण जैसे दो सप्ताह या उससे अधिक की खांसी, खांसी में बलगम या खून आना, तेजी से वजन कम होना व भूख न लगना जैसे लक्षण होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल में जाकर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया, ताकि भारत से क्षय रोग को उन्मूलित किया जा सके।
जिला क्षय रोग अधिकारी व चिकित्साधीक्षक डॉक्टर आशुतोष ने कहा कि क्षय रोग का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में पूर्णतः निःशुल्क है, टीबी होने पर इसे छिपाएं नहीं बल्कि इसका समुचित इलाज कराएं। उन्होंने ग्राम पंचायतों में भी क्षय रोग के संबंध में जागरूकता लाने पर बल देते हुए कहा कि जागरूकता से ही प्रधानमंत्री द्वारा दिये गए लक्ष्य 2025 तक टीबी मुक्त भारत को प्राप्त किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में जिला अस्पताल के जिला समन्वयक वाई पी सिंह,लैब टेक्नीशियन भूपत सिंह,एसटीएस अमित मिश्रा,देवेंद्र कुमार,कार्यक्रम संयोजक गौरव गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।