(रवींद्र कुमार सिंह)
लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ जो छोटी काशी के नाम से जाना जाता है जनपद लखीमपुर खीरी में कावड़ लेकर आ रहे एक युवक की मौत हो गई । मोहम्मदी क्षेत्र में गोमती तिराहे पर एक कांवरिया शिव मंदिर कावड़ चढ़ाने आ रहा था। इसी दौरान थकावट का एहसास हुआ तो सड़क किनारे आराम करने लगा कि इस समय सांप ने उसे काट लिया । इसके बाद उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से मोहम्मदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । डॉक्टर ने इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । सूचना मिलते ही परिजन शव लेने अस्पताल पहुंचे । मृतक की पहचान थाना मैगलगंज के गांव आत्मा नगर निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा के पुत्र शोभित के रूप में हुई है। जिनकी उम्र लगभग 23 वर्ष थी।मृतक शोभित के साथ कावड़ लेकर जा रहे साथियों के मुताबिक वह सभी शनिवार को घर से कावड़ लेने फर्रुखाबाद को निकले थे। वहां से कावड़ भरकर पैदल चलकर छोटी काशी के लिए जा रहे थे ।सोमवार को गोमती तिराहे पहुंचने पर कुछ लोगों को थकान का एहसास हुआ जिसके कारण सड़क के किनारे विश्राम करने लगे । तभी किसी सांप ने शोभित के कान के पास काट लिया था। इसके बाद साथियों ने एंबुलेंस से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था । इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। साथियों की सूचना पर परिजन सब लेने के लिए रवाना हुए अमृता दो भाइयों में छोटा था। वह अपने पीछे पत्नी तनु मिश्रा और 6 माह की पुत्री शालिनी मिश्रा को रोते बिल खते छोड़ गया है। ब्यूरो रिपोर्ट अब तक न्याय न्यूज़ लखीमपुर खीरी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: