सभी एग्जिट पोल में एनडीए को नुकसान


सभी एग्जिट पोल में एनडीए को नुकसान, लालू की पार्टी को मिल सकती हैं इतनी सीटें सातवें चरण के चुनाव से पहले एनडीए के हर नेता 40 के 40 सीट जीतने का दावा कर रहे थे। एक जून को मतदान खत्म होने के बाद जो एग्जिट पोल जारी हुए, वह उनके दावे की पुष्टि ही नहीं कर रही। एनडीए को बिहार में बढ़त जरूर मिली है लेकिन 2019 की तुलना में कुछ सीटों पर नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

Bihar Exit Poll Results Updates; BJP, Congress, JDU, RJD, Winning Prediction; Bihar Lok Sabha Election 2024

बिहार में सभी एग्जिट पोल एनडीए को आगे दिखा रहे, लेकिन भारी नुकसान भी। 

एक जून यानी शनिवार को सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए। रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू के अनुसार, एनडीए को 359, इंडी गठबंधन को 154, अन्य को 30 सीटें मिल सकती हैं। तीन सर्वे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 400 या उससे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बिहार की बात करें तो सभी एग्जिट पोल में 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में एनडीए को कुछ सीटों पर नुकसान होने का अनुमान लगाया किया गया है। वहीं महागठबंधन की सीटें बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।  आइए जानते हैं लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले बिहार का एग्जिट पोल...


आजतक-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल
आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में 48 प्रतिशत वोट एनडीए के खाते में जा रहे हैं। पिछली बार 56 प्रतिशत वोट प्रतिशत आया था। दो पार्टिंयां जुड़नें के बावजूद नुकसान की बात सामने आ रही है। वहीं महागठबंधन को इस बार बिहार में 42 प्रतिशत वोट प्रतिशत मिला है। जबरदस्त उछाल है। बिहार में एनडीए को 27 से 32 सीटें मिलने का दावा किया गया है। भाजपा को 17 की जगह 13 से 15 सीटें मिलेंगी। जदयू को 16 की जगह नौ से 11 सीटों पर जदयू की जीत संभावित। लोजपा-रा को चार सीटें मिलने की उम्मीद है। महागठबंधन को 7 से 10 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा।इसमें से अकेले राजद 6-7, कांग्रेस 1-2 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा। सबसे चर्चित सीट पूर्णिया में लोकसभा पप्पू यादव भारी पड़ रहे हैं। वहीं पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती और रामकृपाल यादव में इस बार टक्कर है। इस सीट पर मीसा भारती भारी दिख रही हैं।

मैट्रिज़, इंडिया टीवी का एग्जिट पोल
मैट्रिज़ एग्जिट पोल ने बिहार में इस एग्जिट पोल ने एनडीए को 32 से 37 सीटें दी हैं। महागठबंधन को इसने दो से सात सीटें दी हैं। अन्य (निर्दलीय) को एक सीट दे रहा है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में भाजपा की सभी 17 सीटें कायम रह गई हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू को 16 सीटों पर जीत मिली थी, इस एग्जिट पोल ने उसे 11 से 13 सीटें दी हैं। मतलब, सीधा-सीधा नुकसान यहीं है। इस एग्जिट पोल ने लोजपा को भी नुकसान दिखाया है। लोजपा-रामविलास को तीन से चार सीटें मिलने का अनुमान दिखाया है। इस एग्जिट पोल में हम अपनी इकलौती सीट जीत रहा है। उपेंद्र कुशवाहा के लिए अनुमान अस्पष्ट है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को तीन से पांच सीटें दी जा रही हैं। कांग्रेस को इस एग्जिट पोल में दो सीटें दी जा रही हैं- किशनगंज और कटिहार। अन्य के खाते में एक सीट है।

टुडेज़ चाणक्या और सी-वोटर का एग्जिट पोल
बिहार की 40 सीटों पर टुडेज़ चाणक्या का भी एग्जिट पोल आ गया है। इसने भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों को 36 सीटें दी हैं, लेकिन साथ ही चार सीटें कम या ज्यादा होने का भी अनुमान रखा है। इसी तरह कांग्रेस व सहयोगी, यानी महागठबंधन को चार सीटें दी हैं। सी-वोटर का भी एग्जिट पोल आ गया है। इसने भी बिहार की 40 सीटों का अनुमान जारी किया है। इस एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 34 से 38 सीटें दी हैं। कांग्रेस+ को इसने तीन से पांच सीटें दी हैं। इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं दी गई है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।