लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी और अनुप्रिया पटेल के अलावा अफजाल अंसारी समेत 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट


लाइव अपडेट

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने परिवार के साथ किया मतदान

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने अपने बड़े बेटे अमित कुमार निषाद और पत्नी मालती देवी के साथ जंगल सालिकराम पादरी बाजार प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के कैंपियरगंज ब्लॉक क्षेत्र में उन्होंने मतदान किया। 

02:53 PM, 01-JUN-2024

चंदौली में एक बजे मतदान 42.06 प्रतिशत

विधानसभावार मतदान प्रतिशत
380 मुगलसराय 40.69 %
381 सकलडीहा 42.68 %
382 सैयदराजा 42.32%
385 अजगरा 44.20 %
386 शिवपुर 41.59% 

राबर्ट्सगंज लोक सभा के चकिया विस का सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक मतदान प्रतिशत। 
383 चकिया 45.85%

02:41 PM, 01-JUN-2024

आयुष मंत्री ने किया मतदान 

यूपी सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने मतदान किया। वे अपनी पत्नी के साथ बूथ केंद्र पहुंचे थे।

02:34 PM, 01-JUN-2024

कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पार्षदों को किया नजर बंद

कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अली व पार्षद रमजान अली को पुलिस प्रशासन द्वारा नजर बंद किया गया है। कांग्रेस नेता शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि इससे साफ़ जाहिर है, बीजेपी वाराणसी में चुनाव रही है। इसी कारण प्रशासन इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं व पार्षदों को नजर बंद व परेशान कर रही है।

02:22 PM, 01-JUN-2024

गाजीपुर में बुजुर्गों ने किया मतदान

गाजीपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़ कर अपने मत का प्रयोग किया।

02:17 PM, 01-JUN-2024

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया मतदान

कादीपुर पंचायत भवन पर बूथ संख्या 332 पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने परिवार के साथ मतदान किया।

02:16 PM, 01-JUN-2024

UP lok Sabha Chunav Seventh Phase: महराजगंज और देवरिया में मतदान

एक बजे तक जनपद महराजगंज में 42.22 प्रतिशत मतदान
फरेंदा में 40.16 प्रतिशत 
नौतनवा में 39.91 प्रतिशत 
सिसवा में 45.26 प्रतिशत 
महाराजगंज में 43.51 प्रतिशत 
पनियरा में 42.04 प्रतिशत

देवरिया लोकसभा में सुबह एक बजे 39.44 प्रतिशत मतदान
तमकुहीराज       38.89
फाजिल नगर         39.03
देवरिया      39.15
पथरदेवा     41.23
रामपुर कारखाना          40.08

सलेमपुर 71 लोकसभा 1 बजे तक -37.5 प्रतिशत 
भाटपार रानी 39 प्रतिशत 
सलेमपुर 36.16 प्रतिशत 
बेल्थरा रोड 38.68 प्रतिशत 
सिकंदरपुर 39.19 प्रतिशत 
बांसडीह 35.02 प्रतिशत

01:49 PM, 01-JUN-2024

UP Lok Sabha Chunav Voting Live: गोरखपुर, बांसगांव और कुशीनगर सीट पर मतदान

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में 1 बजे तक 37.39 मतदान
विधानसभा     वोट प्रतिशत
गोरखपुर शहर-    32.74
गोरखपुर ग्रामीण-    37.10
सहजनवा-          39.80
कैंपियरगंज-      37.54
पिपराइच-      40.69

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में 1 बजे तक 37.74 प्रतिशत मतदान
विधानसभा     वोट प्रतिशत
बांसगांव-        35.22
चौरी चौरा-      39.44
चिल्लूपार-         35.50
रुद्रपुर-      40.28
बरहज-     39.41

कुशीनगर लोकसभा में दोपहर 1 बजे तक 39.72 प्रतिशत मतदान हुआ।
विधानसभा क्षेत्र     प्रतिशत   
खड्ड                  39     
पडरौना                  39.27    
कुशीनगर              39.78          
हाटा                     40.42         
रामकोला                40.14

01:44 PM, 01-JUN-2024

UP Lok Sabha Chunav Voting Live: सलेमपुर और राबर्ट्सगंज सीट पर मतदान

सलेमपुर लोकसभा
विस             सुबह-9      सुबह-11     दोपहर-01       
भाटपार रानी     13.45%      28.55%       39%
सलेमपुर         13.06%      27.36%       36.16%
बेल्थरारोड       14.08%      28.97%       38.68%
सिकंदरपुर       13.85%      28.66%       39.19%
बांसडीह         12.66%      26.45%       26.45% 
कुल             13.39%      27.94%       37.5%

राबर्ट्सगंज लोक सभा में  01.00 बजे का मतदान प्रतिशत
383- चकिया -45.85
400- घोरावल -35.00
401- राबर्ट्सगंज -41.95
402- ओबरा -32.23
403- दुद्धी -37.08
जनपद सोनभद्र में  01.00 बजे तक  38.53  प्रतिशत मतदान।

01:39 PM, 01-JUN-2024

वाराणसी कमिश्नर ने किया मतदान

कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने वाराणसी के जेपी मेहता इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपरिवार अपना मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व  पर भारी संख्या में मतदान किए जाने की भी लोगो से अपील की।

01:35 PM, 01-JUN-2024

यूपी में एक बजे तक 39.31 फीसदी मतदान

बलिया लोकसभा सीट पर 38.04 फीसदी मतदान
बांसगांव सीट पर 37.74 प्रतिशत वोटिंग
चंदौली लोकसभा सीट पर 42.17 फीसदी मतदान
देवरिया सीट पर 39.44 प्रतिशत वोटिंग
गाजीपुर लोकसभा सीट पर 38.75 फीसदी मतदान
घोसी लोकसभा सीट पर 38.30 प्रतिशत मतदान
गोरखपुर सीट पर 37.39 फीसदी मतदान
कुशीनगर लोकसभा सीट पर 40.22 प्रतिशत मतदान
महराजगंज सीट पर 42.29 फीसदी वोटिंग
मिर्जापुर लोकसभा सीट पर 41.55 प्रतिशत मतदान
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर 38.44 फीसदी मतदान
सलेमपुर सीट पर 37.49 प्रतिशत मतदान
वाराणसी लोकसभा सीट पर 39.25 फीसदी वोटिंग

01:30 PM, 01-JUN-2024

Lok Sabha 7th phase Voting: घोड़े पर वोट डालने आया मतदाता

मतदाता जागरूकता फैलाने के लिए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचा। उसका कहना है 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों और 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी मैं घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचा था।
 

 

01:27 PM, 01-JUN-2024

गोरखपुर जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया मतदान

गोरखपुर जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश और एसएसपी गौरव ग्रोवर ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।

01:26 PM, 01-JUN-2024

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया मतदान

बलिया में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्व उत्तर प्रदेश अंबिका चौधरी ने लोकसभा बलिया (विधानसभा फेफना) प्राथमिक विद्यालय कपुरी में अपना मत डाला।

01:13 PM, 01-JUN-2024

Lok Sabha 7th phase Voting: यहां नहीं पड़ा एक भी वोट

मिर्जापुर के मगरदा कला में 1252 वोटर हैं। मझवा विधानसभा प्राथमिक विद्यालय मगरदा कला बूथ संख्या 367 है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं। सुबह से एक भी वोट नहीं पड़ा है। ग्रामीणों की मांग है कि जिलाधिकारी लिखित रूप से दें कि कब तक सड़क बनेगा तभी मतदान शुरू किया जाएगा।

01:11 PM, 01-JUN-2024

अखिलेश यादव के ट्वीट का डीएम वाराणसी ने दिया जवाब
वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा में बूथों की गड़बड़ी को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ट्वीट का डीएम एस. राजलिंगम ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि मतदाताओं पर कोई दबाव नहीं बनवाया जा रहा है।

01:04 PM, 01-JUN-2024

UP lok Sabha Chunav Seventh Phase: इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद

वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसीआई को ट्वीट किया है कि इंडी गठबंधन के नेताओं को नजरबंद किया गया है। पूछने पर समुचित जवाब भी नहीं दिया जा रहा है।

12:55 PM, 01-JUN-2024

UP Lok Sabha Chunav Voting Live: मोहाली से आकर डाला वोट

IISER मोहाली के डायरेक्टर प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने पत्नी के साथ काशी आकर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मतदान केंद्र पर अपने मत अधिकार एवं उत्तरदायित्व का निर्वहन किया।

12:31 PM, 01-JUN-2024

UP lok Sabha Chunav Seventh Phase: जाने-माने सितार वादक ने डाला वोट

वाराणसी में जाने-माने सितार वादक पद्मश्री पंडित शिवनाथ मिश्र एवं देवब्रत मिश्र ने अपने परिवार के साथ वोट दिया। 


12:26 PM, 01-JUN-2024

UP lok Sabha Chunav Seventh Phase: जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने डाला वोट

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में अपने पैतृक गांव मोहनपुरा में मतदान किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।