विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का किया घेराव


विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का किया घेराव, कोतवाली में धरने पर बैठकर किया हनुमान चालीसा का पाठ, सपा के प्रदेश सचिव तथा मुस्लिम व्यापारी पुत्र के विरोध में कोतवाली में बैठे दर्जनों विहिप कार्यकर्ता, सिधौली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कार्यवाही न होने पर धरने की दी धमकी 


दर्जनों विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र होकर सिधौली कोतवाली पहुंचे जहां पर उन्होंने सिधौली कोतवाली का घेराव किया। बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। बताते चलें कि आज शाम को विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सिधौली कोतवाली का घेराव किया कोतवाली पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिधौली कोतवाली पुलिस सपा के प्रदेश सचिव तथा मुस्लिम युवक पर कार्रवाई करने को लेकर हीला हवाली कर रही है। कोतवाली पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रांगण में धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जो की वीडियो में दिखाई दे रहा है 
वीडियो चालीसा

विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष करुणा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस गुमशुदा युवती को बरामद करने में हीला हवाली कर रही है तथा आईपीसी की धारा 366 के आरोपियों को छोड़कर कार्यवाही करने में निष्क्रिय हुई है। बता दें कि बीती 18 मई को सिधौली कस्बे के एक मोहल्ले निवासी एक युवती लखनऊ के क्रिश्चियन कॉलेज पेपर देने गई थी किंतु वापस नहीं आई जिसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की किंतु जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी। परिजनों ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि सपा के प्रदेश सचिव तथा नगर पंचायत सिधौली से अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके रामपाल भार्गव एवं मुस्लिम युवक आसिफ पुत्र अच्छन निवासी मोहल्ला नरोत्तम नगर कोतवाली सिधौली ने युवती को फरार करवाया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 366 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के बाद सपा के प्रदेश सचिव रामपाल भार्गव तथा मुस्लिम युवक आसिफ को हिरासत में लिया था किंतु पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने लापता हुई लड़की को 2 दिन में बरामद करने का आश्वासन दिया था लड़की को गायब हुए आज 12 दिन हो गए हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं 

बाइट करुणा शंकर त्रिपाठी
 
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती है तो विश्व हिंदू परिषद वृहद रूप से धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। बताते चलें कि पीड़ित परिजनों का आरोप है कि बीती 18 मई को गायब हुई युवती को मोहल्ला नरोत्तम नगर निवासी विशाल भार्गव द्वारा गायब किया गया है फिरहाल कोतवाली पुलिस हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है तथा लापता युवती को जल्द ही बरामद करने का दावा कर रही है। लेकिन कोतवाली पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन देकर रोष प्रकट किया है इस मौके पर भाजपा विधानसभा संयोजक ललित मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे समाजसेवी मनीष पांडे मन्नू लाल तिवारी अनिल मिश्रा प्रशांत तिवारी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे
सिधौली से ममता तिवारी के साथ निर्दोष तिवारी की

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।