जौनपुर: बड़ी मस्जिद चौराहा पर नि:शुल्क मिनरल वाटर प्याऊ का हुआ शुभारम्भ
जौनपुर: बड़ी मस्जिद चौराहा पर नि:शुल्क मिनरल वाटर प्याऊ का हुआ शुभारम्भ
सद्भावना क्लब ने लगाया प्याऊ का कैम्प
जौनपुर। सद्भावना क्लब जौनपुर ने अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह के नेतृत्व में सेवा भाव के तहत विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए राहगीरों हेतु बड़ी मस्जिद चौराहा पर नि:शुल्क जल वितरण स्टॉल सद्भावना क्लब द्वारा लगवाया गया।
प्याऊ का उद्घाटन समाजसेवी आशीष मिश्रा ने किया जहां उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में जहां हर इंसान कड़ी धूप से परेशान है, वहीं इस तरीके के ठंडे जल की व्यवस्था करने से आम जनमानस में प्यास से कुछ राहत मिलेगी। यह एक पुण्य का कार्य है।
इसी क्रम में अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा कि पानी का इंतजाम करना हर धर्म और इंसानियत के लिए पुण्य का कार्य है।
वहीं पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू और मधु सूदन बैंकर ने संयुक्त रूप से कहा कि शुद्ध शीतल जल व मिष्ठान का स्टॉल अनवरत गर्मी भर चलता रहेगा।
पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू और नरसिंह अवतार जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा की सैकड़ों की संख्या में लोग इस प्याऊ से हर वर्ष पानी पीते हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जौनपुर।* यूपीआई से जुड़े व्यापारी लेनदेन पर लागू किए गए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जि
जौनपुर।* सुजानगंज थाना क्षेत्र के छिमिया गांव में क्लीनिक पर पथराव, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्ता
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान
Leave a Comment: