अपहरण कर हत्या करने के अभियोग का सफल अनावरण।


अपहरण कर हत्या करने के अभियोग का सफल अनावरण।

अभियोग से संबंधित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद(थाना कोतवाली देहात)

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 27.05.2024 को थाना क्षेत्र कोतवाली देहात में घटित घटना में दिनांक 29.05.2024 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 172/ 2024 धारा 364 भादवि से संबंधित 06 नामजद व्यक्तियों व 01 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग उपरोक्त में धारा 302/201 भादंवि की बढोत्तरी की गई ।  

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन में आज दिनांक 30.05.2024 को थाना कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री विनीत कुमार उपाध्याय मय हमराह उ0नि0 श्री राकेश कुमार सिंह,, कां0 राजेश खरवार,, म0कां0 शोभा, चालक का0 विशाल कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमा से संबंधित 04 अभियुक्त, 01. दुर्गेश शुक्ला पुत्र रामदुलार शुक्ला निवासी मादूपुर थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ 02. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 वंशीलाल निवासी मादूपुर थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ 03. प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू हरिजन पुत्र स्व0 मिश्रीलाल निवासी सकरौली भाटन का पुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ 4. अनिल कुमार पुत्र स्व मिश्रीलाल निवासी सकरौली भाटन का पुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ को घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी के साथ थानाक्षेत्र कोतवाली देहात के पड़वासी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ का विवरण- 
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 27.05.2024 की शाम 8.00 बजे हम चारों लोग अपह्रत बड़ेलाल के साथ भुवालपुर डोमीपुर गांव के पास स्थित बाग में शराब पी रहे थे। उसी बीच शराब पीते समय बड़ेलाल से झगड़ा हो गया। बड़ेलाल हम सभी को गालियां देने तथा मारपीट करने लगा जिस पर आक्रोश में आकर हम लोगो ने बड़ेलाल को मारा पीटा तथा गमछे से गला दबाकर बड़ेलाल की हत्या कर दी। अभियुक्त अनिल कुमार उपरोक्त ने बताया कि बड़ेलाल की हत्या करने के बाद मैं अपने घर जाकर अपनी बोलेरो नं0- UP 72 BH 4398 लेकर भुवालपुर डोमीपुर बाग पहुंचा जहां बड़ेलाल का शव पड़ा था तथा बाकी तीनो लोग वहीं पर मौजूद थे हम लोगों ने मिलकर बडेलाल के शव को बोलेरो में रखकर आपस में विचार करके बकुलाही नदी के किनारे पूरे नियादर गांव के पास पुल के नीचे की तरफ एक गड्डा बनाकर बड़ेलाल का शव उसी गड्डे में रखकर ऊपर से मिट्टी गिराकर ढक दिया तथा घास फूस भी डाल दिया था ।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 
01. दुर्गेश शुक्ला पुत्र रामदुलार शुक्ला निवासी मादूपुर थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़।
02. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 वंशीलाल निवासी मादूपुर थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़।
03. प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू हरिजन पुत्र स्व0 मिश्रीलाल निवासी सकरौली भाटन का पुरवा थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ .
4. अनिल कुमार पुत्र स्व मिश्रीलाल निवासी सकरौली भाटन का पुरवा थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ ।

बरामदगी- 
घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद ।

पुलिस टीम- थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री विनीत कुमार उपाध्याय मय हमराह उ0नि0 श्री राकेश कुमार सिंह,, कां0 राजेश खरवार,, म0कां0 शोभा, चालक का0 विशाल कुमार थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।