ab tak tv@बक्शी का तालाब। लखनऊ खड़े कंटेनर मे टकराई ट्रक चालक की मौत खलासी गंभीर रूप से घायल
बक्शी का तालाब। लखनऊ खड़े कंटेनर मे टकराई ट्रक चालक की मौत खलासी गंभीर रूप से घायल
इंडियन प्रेस काउंसिल संगठन पत्रकारों के हित में काम करता है और सदैव करता रहेगा बी सी मिश्रा
इंडियन प्रेस काउंसिल संगठन पत्रकारों के हित में काम करता है और सदैव करता रहेगा बी सी मिश्रा
संग्रामगढ़। इंडियन प्रेस काउंसिल के तत्वाधान में आयोजित पत्रकारिता दिवस समारोह का कार्यक्रम हेड ऑफिस कुंडा में मनाया गया कार्यक्रम में संबोधन के उपरांत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी मिश्रा ने बताया कि आज के दिन यानी 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। आज हम इस मौके पर आपको हिन्दी पत्रकारिता के आरंभ के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे तो हिन्दी पत्रकारिता कितनी साल पुरानी है यह कहना मुश्किल है, पर माना जाता है कि हिन्दी पत्रकारिता का उद्भव 'उदन्त मार्तण्ड के साथ हुआ। आज ही के दिन साल 1826 में इस हिंदी भाषी अखबार का पहला प्रकाशन कोलकाता से शुरू हुआ। जानकारी दे दें कि उदन्त मार्तण्ड साप्ताहिक पत्रिका के रूप में शुरू हुआ था। यूपी के कानपुर जिले में जन्मे और पेशे से वकील पंडित जुगल किशोर शुक्ल इसके संपादक थे। जानकारी दें दे कि 1820 के युग में बंग्ला, उर्दू और कई भारतीय भाषाओं में पत्र प्रकाशित हो चुके थे। वहीं, 1819 प्रकाशित बंगाली दर्पण के कुछ हिस्से हिन्दी में भी प्रकाशित हुआ करते थे, लेकिन हिन्दी के पहले अखबार होने का गौरव ‘‘उदन्त मार्तण्ड’’ को प्राप्त है। इस मौके पर अजय मिश्रा कुलदीप विश्वकर्मा संदीप साहू दिनेश पाल रोहित पाण्डेय सुजीत मिश्रा एवं सभी इंडियन प्रेस काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे पत्रकार सूरज पांडे प्रतापगढ़
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बक्शी का तालाब। लखनऊ खड़े कंटेनर मे टकराई ट्रक चालक की मौत खलासी गंभीर रूप से घायल
पत्रकारिता दिवस के मौके पर विचार व्यक्त करते हुए अब तक टीवी न्यूज़ चैनल बरेली के ब्यूरो चीफ शिव हरी शर्मा।
सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र महमूदाबाद के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों की सुविधाओं के लिए एक एसी दान स्वरूप दी गई
Leave a Comment: