पशु-पक्षियों व पर्यावरण संरक्षण के  लिए सजग समाजवादी छात्र सभा 


पशु-पक्षियों व पर्यावरण संरक्षण के 
लिए सजग समाजवादी छात्र सभा 

सीतापुर - इन दिनों भीषण गर्मी में आसमान से मानो आग बरस रही हो 
भीषण गर्मी में मनुष्य की हालत खराब है तो आप ही कल्पना कीजिए कि मासूम पंछियों की क्या हालत होती होगी , यूं तो शहर में आम जनमानस के लिए प्याऊ जगह जगह लगाए गए हैं लेकिन पशु पक्षियों को पानी पीने के लिए बड़ा संघर्ष करना पड़ता है और पानी ना मिल पाने के कारण पशु पक्षियों की जान जा रही है ऐसे में पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए समाजवादी छात्र सभा सीतापुर के जिलाध्यक्ष शिवम् सिंह की अध्यक्षता में समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी अपने घर आंगन में सकोरा लगाकर उनका संरक्षण कर रहे तथा इसके साथ साथ समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने पार्कों और समाजिक स्थानों पर सकोरा रखकर पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए अभियान चलाया इस भीषण गर्मी में पक्षियों के प्रति कितने संवेदनशील दिख रहे हैं  समाजवादी छात्र सभा सीतापुर के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह  जो  अपने समाजवादी छात्र सभा सीतापुर जनपद की टीम के साथ सकोरा अभियान की पहल शुरू की है। पर्यावरण का कल पक्षियों के लिए जल की मुहिम के माध्यम से शिवम सिंह जी ने समाज में एक संदेश दिया कि इस तपिश में जिस प्रकार से आमजन परेशान है उसी प्रकार से यह बेजुबान पक्षी भी परेशान हैं इनके लिए जल और दाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।  इसी लिए यह  सकोरा अभियान समाज में मात्र बेजुबान पक्षियों के प्रति संदेश ही नहीं बल्कि पक्षियों के प्रति प्यार संस्कार और उनके सुरक्षित संरक्षित भविष्य को लेकर चिंतित दिखेगा तथा पक्षियों से आमजन का प्यार अपनी तरफ आकर्षित करेगा इस कार्यक्रम में रजनीश राठौर, गुलफाम अहमद, चेतन, अमन , अनूप , वकील ,नीरज , राहुल, सलज , कृष्णा, विशाल, जितिन ,आलोक , सादाब आदि अन्य पदाधिकारी शामिल रहे!!

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।