डॉ दयाराम वर्मा पत्रकार जिला क्राइम ब्यूरो जनपद बस्ती अब तक टीवी न्यूज़ चैनल


अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीआरवी 0853 को दिनांक 29.05.24 को इवेंट नं. 37699 पर ग्राम नंदनगर में आत्महत्या की प्रयास की सूचना दी गई। आत्महत्या की प्रयास की सूचना पर PRV 0853 के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। उसी समय थाना से का. अनिरुद्ध कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल का घटनास्थल पर पहुंचने का रिस्पांस टाइम अच्छा रहा।  मौके पर एक व्यक्ति जो मानसिक बीमारी के कारण कुँआ में कूद गया था, पीआरवी के जवान एचसी राम हित यादव उसे व्यक्ति को बचाने के लिए स्वयं कुएं में उतर गए और पुलिस बल ने बाल कृष्ण तिवारी पुत्र जमुना प्रसाद तिवारी (उम्र 30 वर्ष) निवासी नंदनगर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को बाहर निकाल लिया।जवानों द्वारा अथक परिश्रम और साहस का परिचय दिया गया व काफी मशक्कत करने के बाद व्यक्ति को कुँआ से बाहर निकलवाया गया । आम जनमानस द्वारा यू०पी०-112  PRV-0853 व थाना परसरामपुर जनपद बस्ती पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।